छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, कई मंत्रियों के बदले विभाग, जानिए किसे कौन से विभाग मिले

Distribution Departments in Cabinet: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सुस्पष्ट कार्य विभाजन और दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं। सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में अपना योगदान देने समूची प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं। विभागों के बंटवारे में कई अहम बदलाव किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- Amit Shah Parliament Bill : अमित शाह ने पेश किया 130वां संशोधन विधेयक, विपक्ष ने फाड़ी कॉपी – सदन की कार्यवाही स्थगित
- डिप्टी CM अरुण साव से विधि विभाग वापस लिया गया है। अब यह जिम्मेदारी मंत्री गजेंद्र यादव को दी गई है।
- गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा और ग्रामोद्योग विभाग भी सौंपा गया है।
- डिप्टी CM विजय शर्मा से तकनीकी शिक्षा विभाग वापस लिया गया।
- गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और अनुसूचित जाति विकास की जिम्मेदारी दी गई है।
- राजेश अग्रवाल को पर्यटन और संस्कृति विभाग दिया गया है।
- केदार कश्यप का कद बढ़ाया गया है, उन्हें परिवहन विभाग मिला है। जबकि उनके पास से जल संसाधन विभाग लेकर मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा है।
- टंकराम वर्मा से खेल और युवा कल्याण का विभाग लेकर अरुण साव को दिया गया है। जबकि टंकराम वर्मा को उच्च शिक्षा विभाग सौंपा गया है।
- रामविचार नेताम से पिछड़ा और अल्पसंख्यक विभाग लेकर श्याम बिहारी जायसवाल को दिया गया है। नेताम को मछली पालन और पशुपालन विभाग मिला है।
- मुख्यमंत्री के पास पहले जो स्कूल शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, वाणिज्य कर (आबकारी), परिवहन जैसे विभाग थे, वे अब अलग-अलग मंत्रियों को बांट दिए गए हैं।
- मंत्री लखनलाल देवांगन को वाणिज्य कर (आबकारी) विभाग दिया गया है।
- श्याम बिहारी जायसवाल को 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विभाग और मंत्रिपरिषद की पूरी सूची
विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो।
अरुण साव, डिप्टी CM
लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण
विजय शर्मा, डिप्टी CM
गृह. जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
रामविचार नेताम, मंत्री
आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास
दयाल दास बघेल, मंत्री
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
केदार कश्यप, मंत्री
वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य
लखनलाल देवांगन, मंत्री
वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम
श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री
लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकासे, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन
ओपी चौधरी, मंत्री
वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री
महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण
टंकराम वर्मा, मंत्री
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा
गजेंद्र यादव, मंत्री
स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य
गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास
राजेश अग्रवाल, मंत्री
पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व (Distribution Departments in Cabinet)



