Google Analytics —— Meta Pixel

अजीबोगरीब जुल्म : नोरा फतेही जैसी बॉडी नहीं बनाई तो भूखा रखा- महिला ने दर्ज कराई FIR, पढ़े पूरी खबर

गाजियाबाद। शहर से एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पति उस पर रोज़ नोरा फतेही (Bollywood actress Nora Fatehi) जैसा फिगर बनाने का दबाव डालता था।

यह भी पढ़े :- 130th Constitutional Amendment Bill : फिर बदले शशि थरूर के सुर, ‘दागी नेताओं’ वाले बिल पर दिया चौंकाने वाला बयान, पढ़े पूरी खबर

पति की अजीब डिमांड

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति रोजाना उसे 3-3 घंटे एक्सरसाइज करने पर मजबूर करता था। अगर वह थक जाती या एक्सरसाइज करने से मना कर देती, तो उसे भूखा रखा जाता था।

मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना

महिला का कहना है कि पति और ससुरालवाले उसकी कद-काठी और बनावट को लेकर लगातार ताने मारते थे। इतना ही नहीं, पति सोशल मीडिया पर दूसरी लड़कियों की तस्वीरें (Bollywood actress Nora Fatehi) और वीडियो देखता था और तुलना करता था।

शादी में खर्च भी हुआ भारी

पीड़िता ने बताया कि 6 मार्च 2025 को मेरठ निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। शादी में लड़की वालों ने लगभग 76 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें –

16 लाख रुपये के गहने
24 लाख की महिंद्रा स्कॉर्पियो
10 लाख रुपये नकद शामिल थे।

इसके बावजूद उसे ससुराल में शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

प्रताड़ना की हद

महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास उस पर बेवजह घरेलू काम का बोझ डालती थी। वहीं पति ने एक बार मच्छरदानी नहीं मिलने पर भी मारपीट की।

पुलिस में मामला दर्ज

महिला थाने में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Bollywood actress Nora Fatehi)

Back to top button
error: Content is protected !!