दिल दहला देने वाला हादसा: रेलवे निर्माण स्थल के गड्ढे में डूबकर 4 बच्चों की मौत, पढ़े पूरी खबर

यवतमाल (महाराष्ट्र) (YAVATMAL RAILWAY ACCIDENT)। जिले के दारव्हा में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे निर्माण कार्य के दौरान बने गहरे गड्ढे में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा दारव्हा-नेर मार्ग पर रेलवे स्टेशन परिसर के पास हुआ।
यह भी पढ़े :- दुर्ग में स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 महिलाएं गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
मृतकों की पहचान रिहान असलम खान (13), गोलू पांडुरंग नारनवरे (10), सोम्या सतीश खडसन (10) और वैभव आशीष बोधले (14) के रूप में हुई है। चारों बच्चे दारव्हा के ही रहने वाले थे।
दरअसल, वर्धा-यवतमाल-नांदेड रेलवे परियोजना के तहत पुल निर्माण के लिए कई गहरे गड्ढे खोदे गए थे। हाल ही में हुई भारी बारिश से ये गड्ढे पानी से भर गए थे, लेकिन इनके चारों ओर सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं किए गए थे।
बुधवार दोपहर बच्चे नहाने के लिए गड्ढे में उतरे और गहराई का अंदाज़ा न लगने से डूब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यवतमाल के संजीवनी अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। (YAVATMAL RAILWAY ACCIDENT)
यह हादसा निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतज़ामों की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। (YAVATMAL RAILWAY ACCIDENT)



