दुर्ग में स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 महिलाएं गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

Durg Spa Centre: दुर्ग के सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर का पुलिस ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने पाया कि स्पा सेंटर गुमास्ता लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए गैरकानूनी तरीके से संचालन किया जा रहा था। मौके पर कई अनियमितताएं भी मिली। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर की 7 महिलाओं ने पुलिस से झड़प और विवाद किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत सभी को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी और पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालन नियमों के विपरीत किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें:- बिलासपुर में आसमानी कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
उन्होंने कहा कि मौके पर अनियमितताएं मिलने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस से विवाद करने वाली महिलाओं को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सेंटरों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी और नियम विरुद्ध संचालन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पुलिस ने सूर्या मॉल के अन्य स्पा सेंटर्स, ब्लू एलीजा, सेंस और एलोरा स्पा पर भी छापा मारा था। साथ ही देह व्यापार का खुलासा किया था। उस दौरान दो महिला संचालक और तीन ग्राहक गिरफ्तार हुए थे। (Durg Spa Centre)
400 स्पा सेंटरों की निगरानी
इसी तरह ग्रीन डे स्पा में भी पुलिस ने रैकेट का पर्दाफाश कर संचालिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था और स्पा का गुमास्ता लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की थी। पुलिस का कहना है कि शहर में संचालित स्पा सेंटरों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरह का नियम उल्लंघन या अवैध गतिविधि पाई जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक रायपुर में करीब 400 स्पा सेंटरों में नियमों और निगरानी की भारी खामियां मिली थी, जो कि गुमास्ता लाइसेंस के बावजूद अनैतिक सेवाएं दे रहे थे। (Durg Spa Centre)



