Google Analytics —— Meta Pixel

बिलासपुर में आसमानी कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Lightning in Bilaspur: बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र अंतर्गत कुंगापाली गांव में मौसम ने अचानक करवट बदली और बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, खेत से घर लौट रही छह महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं, जिसमें 33 साल की सौम्या नेती और 45 साल की सुरेखा नेती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दरसबाई कोर्रम, गीताबाई गोड, कुंवरमती और पार्वती यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की स्थिति गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:- राजनांदगांव में आसमान से गिरी रहस्यमयी मशीन, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

वहीं पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान महिलाएं खेत से घर लौट रही थी, तभी अचानक जोरदार चमक और धमाके के साथ बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी। घटना इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले में या खेत-खलिहान में न रहें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें। MP के सागर के बंडा स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो लोग झुलस गए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Lightning in Bilaspur)

40 साल के अंगद सिंह लोधी की मौत

जानकारी के मुताबिक बंडा में अचानक गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश के बीच कृषि उपज मंडी में मजदूरी का काम करने वाले 40 साल के अंगद सिंह लोधी काम पूरा कर हाथ-पैर धोकर वापस आ रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से अंगद की मौत हो गई। वहीं घटनास्थल के पास मौजूद जयकुमार अहिरवार और राजाबाबू सिंह लोधी झुलस गए। लोगों ने तत्काल घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चेकअप के बाद अंगद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि जयकुमार और राजाबाबू का इलाज जारी है। (Lightning in Bilaspur)

Back to top button
error: Content is protected !!