Google Analytics —— Meta Pixel

संसद की कार्यवाही स्थगित होने पर सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विपक्ष ने चर्चा नहीं होने दिया, पूरा सत्र बर्बाद हो गया

BJP on Opposition: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने पर सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि यह हमारे लिए दुखद है। हम बहुत निराश होकर जा रहे हैं। पूरा सत्र बर्बाद हो गया। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। पहली बार हुआ है कि पूरा सत्र बर्बाद हुआ। हमने पहले कभी ऐसा नहीं देखा। विपक्ष पता नहीं क्या चाहता है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हम लोग बहुत ही दुखी मन से सत्र का समापन देख रहे हैं। न जाने कितने ऐसे प्रश्न थे, जो इस देश के गरीबों से लेकर किसानों के विषय पर थे, लेकिन विपक्ष ने चर्चा नहीं होने दिया। 

यह भी पढ़ें:- दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल पास

उन्होंने कहा कि SIR पर चर्चा करने को कहा, लेकिन चर्चा ही नहीं किए ये लोग। देश की जनता ये देख रही है कि बिहार में ये पहले से ही हार मान चुके हैं, क्योंकि गैरकानूनी घुसपैठियों के वोट नहीं हो सकते और न होने चाहिए। देश की प्रगति को कांग्रेस और उसके गठबंधन रोकने की कोशिश कर रहे हैं इसको देश की जनता क्षमा नहीं करेगी, लेकिन फिर भी हमने बहुत सारे बिल पास किए हैं, लेकिन हम इससे ज्यादा करते अगर ये संसद सही से चला होता। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि हमारे सत्र का आखिरी दिन था। अध्यक्ष ने कहा कि यह सत्र उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। 120 घंटे की चर्चा का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ। बहुत कम सवालों के जवाब दिए जा सके। विपक्ष को डांटा गया, क्योंकि इस तरह से जनता और देश का भी नुकसान होता है। (BJP on Opposition)

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने साधा निशाना

SIR के खिलाफ विपक्ष के खड़े होने पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि वे दोहरी बात कर रहे हैं। वे कहते हैं कि वोट फर्जी हैं। SIR पिछली सरकारों ने भी किया था। यह मतदाता सूची को साफ करने के लिए है, फिर उन्हें क्या समस्या है ? केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि ये अत्यंत निंदनीय है। लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है और उसका भूमिका का सकारात्मक होना जरूरी है, लेकिन इस तरीके से हंगामा करना और ऐसा आचरण का प्रदर्शन करना जो स्वीकार नहीं है। आप लोकतंत्र में गलत परंपरा की शुरुआत कर रहे हैं। देश के गृहमंत्री हैं वो, अगर आपको उनकी किसी बातों से दिक्कत है तो आप सदन के पटल का इस्तेमाल कीजिए, देश को भी सुनने दीजिए आपके बातों को, लेकिन आप सदन चलने नहीं दे रहे हैं हंगामें कर रहे हैं। (BJP on Opposition)

विपक्षी दलों का व्यवहार अत्यंत निंदनीय: सारंगी 

उन्होंने कहा कि किस तरीके से बिल को फाड़कर आप मुंह पर फेंक रहे हैं ये तो कांग्रेस और विपक्ष की परंपरा रही है। ये इनकी कार्यशैली को दर्शाता है इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। दरअसल, कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने संबंधी तीन विधेयक पेश किए थे, जिसके विरोध में विपक्षों सांसदों ने बिल फाड़कर शाह पर फेंक दिया था। भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि विपक्षी दलों का जो व्यवहार था, वो अत्यंत निंदनीय है। हम सब सांसद विभिन्न प्रदेशों से आते हैं, अपने संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व लोकसभा में करते हैं। हमें अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े हुए मुद्दे रखने पड़ते हैं लेकिन कुछ नहीं हो पाया। ससंद को चलाना सबका दायित्व है। (BJP on Opposition)

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किया पलटवार

इधर, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि विपक्ष के आचरण पर जो टिप्पणी की गई है वो तथ्यों के आधार पर गलत की गई है। सरकार को पहले आपने आचरण को देखना चाहिए। 21 जुलाई से सदन चल रहा है और बहुत ही बड़े-बड़े मुद्दे थे और जनता जानना चाहती थी। सिंदूर ऑपरेशन पर चर्चा, संविधान पर हमला सारे सवालों पर देश की जनता सुनना चाहती थी, लेकिन सरकार ने किसी भी मुद्दे पर देश की जनता के सामने अपनी बात नहीं रखी। बिहार के चुनाव में लाखों लोगों का वोट काटा गया है। ऐसे सवालों पर जनता सरकार का जवाब सुनाना चाहती थी, लेकिन उन्होंने नहीं दिया। सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को 8 घंटे काम करने पर 50,000 रुपए मिलते हैं। अगर यही काम ठेकेदार और आउटसोर्स से करवाया जाए तो उन्हें 8000 रुपए मिलते हैं। वेतन में यह असमानता गलत है। समान काम, समान वेतन। मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि वो कानून लाएं- समान काम, समान वेतन और समान सम्मान। (BJP on Opposition)

Back to top button
error: Content is protected !!