Google Analytics —— Meta Pixel

बैज ने मंत्रिमंडल में बस्तर की उपेक्षा करने का लगाया आरोप, किरण देव ने कहा- अपने संगठन पर ध्यान दे कांग्रेस अध्यक्ष

Politics on Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से सियासी पारा हाई है। इस बीच PCC चीफ दीपक बैज ने एक फिर मंत्रिमंडल विस्तार के बहाने भाजपा की प्रदेश सरकार पर बस्तर की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। बैज ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर बस्तर के नेताओं को ही जिम्मेदारी दी गई थी। दो-दो मंत्री बस्तर में हुआ करते थे, लेकिन भाजपा में अब वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक हत्या करने का प्रयास सरकार कर रही है।

यह भी पढ़ें:- मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासत जारी, बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार

बैज ने कहा कि बस्तर से सिर्फ एक मंत्री केदार कश्यप है, जिनसे भी एक विभाग छीन लिया गया। इस पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा दीपक बैज की ओर से अनुचित टिप्पणी की जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपने संगठन पर ध्यान देना चाहिए। किरण सिंहदेव ने कहा मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है कि वह किसे मंत्री बनाना चाहते हैं। पहले से ही केदार कश्यप बस्तर से मंत्री हैं। इसके अलावा कोंडागांव विधायक लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और मैं खुद प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका में हूं। (Politics on Cabinet Expansion)

संगठन सृजन अभियान पर सियासत

वहीं कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सूची पर भारी बवाल मचा हुआ है। चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस में ऐसे लोगों की तलाश होती है, जिनकी निष्ठा सिर्फ गांधी परिवार से हो। कांग्रेस में जननायक नहीं, बल्कि पपेट चाहिए। ये पपेट गांधी परिवार के लिए सोचते हैं और उसी के लिए काम करते हैं। जब कांग्रेस को पपेट मिलेंगे, तभी संगठन का विस्तार होगा। शायद अभी कांग्रेस को अपने पपेट नहीं मिल रहे हैं। चंद्राकर के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के संगठन अभियान को लेकर बहस तेज हो गई है। (Politics on Cabinet Expansion)

Back to top button
error: Content is protected !!