Chhattisgarh : टमाटर चोरी करने खेत में घुसे पिता-पुत्र, करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Chhattisgarh News : कवर्धा जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में लगे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े :- कांग्रेस पर अरुण साव का तंज – कहा “अपनी ही पार्टी में भूपेश पर भरोसा नहीं”
मिली जानकारी के अनुसार मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद रात में खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे। इसी दौरान खेत मालिक विशाल पटेल ने फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर हाईटेंशन तार लगा रखा था। दोनों उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े :- रायपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुंचा तो उसने दोनों के शव जमीन पर पड़े देखे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया। (Chhattisgarh News)
हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (Chhattisgarh News)



