Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस पर अरुण साव का तंज – कहा “अपनी ही पार्टी में भूपेश पर भरोसा नहीं”

साय सरकार ने गौधाम योजना बनाई, नगरीय प्रशासन विभाग जारी करेगा दिशा-निर्देश : डिप्टी सीएम अरुण साव

Chhattisgarh News : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, राज्य सरकार ने गौ धाम की विस्तृत कार्य योजना बनाई है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। योजना के लागू होने के बाद सड़क में घूमने वाले पशुओं को कांजी हाउस एवं अन्य स्थानों में रखा जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग इस पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करेगा।

यह भी पढ़े :- रायपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

साव ने कहा कि, सरकार पुराने कांजी हाउस का उपयोग करने जा रही है। वहीं अन्य पुराने स्थानों की सूची मंगवाई है, जिसका वेरिफिकेशन किया जा रहा है कि, वहां क्या क्या सुविधाएं हैं और क्या करने की जरूरत है। आने वाले समय में समस्या का समाधान हो जाएगा।

उप मुख्यमंत्री साव ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कलह पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में आंतरिक कलह कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस के नेता आपस में झगड़ते हैं और इनके झगड़े का कोई अंत नहीं है। इसलिए ये कार्यकर्ताओं एवं जनता का विश्वास खो चुकी है। (Chhattisgarh News)

वहीं कांग्रेस को ही भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं है। क्योंकि इनके नेतृत्व में ही कांग्रेस की लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में हार हुई है। और जब जनता और पार्टी को भरोसा नहीं है तो रविन्द्र चौबे के भरोसे से कुछ होने वाला नहीं है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!