Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सल पीड़ितों ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के समर्थन पर सांसदों से की अपील

कांकेर। इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को लेकर नक्सल हिंसा के पीड़ितों ने सांसदों को पत्र लिखकर उनके समर्थन पर आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़े :- पैसों के लेन-देन में चाकूबाजी, एक की मौत, शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर युवती की हत्या

उत्तर बस्तर, कांकेर के चारगांव के पूर्व उपसरपंच सियाराम रामटेके (56) ने पत्र में बताया कि नक्सलवाद और सलवा जुडूम आंदोलन के दौरान उन्होंने अपने जीवन और स्वास्थ्य पर भारी कीमत चुकाई। रामटेके ने कहा कि आंदोलन में कई लोग मारे गए और कई जीवनभर अपंग हो गए। उन्होंने बताया कि खेत में काम करते समय नक्सलियों ने उन पर गोली चलाई और उन्हें मरा समझकर छोड़ दिया।

पत्र में सांसदों से अपील की गई है कि बस्तर की जनता को मरने के लिए छोड़ने वाले उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी का समर्थन न दें।

Back to top button
error: Content is protected !!