Google Analytics —— Meta Pixel

अमेरिकी टैरिफ को लेकर सियासत जारी, विपक्षी सांसदों ने सरकार से पूछे सवाल

Opposition on Trump Tariffs: भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ को लेकर सियासत जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है क्योंकि बड़ी-बड़ी बाते कही जाती थी कि हमारे संबंध आस-पास के देशों से और पूरे विश्व से सुधर रहे हैं, लेकिन ये जो टैरिफ लगी है ये दर्शाता है कि कही न कही भारत की विदेश नीति पूरी तरह से नाकामयाब रही है। AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अमेरिका भारत पर इस तरह से लगा रहा है जैसे वो कोई राजा हो और हम कोई दोषी हों और वे हम पर दंड लगा रहा हो। अमेरिका ने अब तक जिन-जिन देशों पर टैरिफ लगाया, जैसे चीन पर 25% टैरिफ लगाया तो चीन ने उल्टा उन पर टैरिफ लगा दिया। वहीं अमेरिका ने हमारे ऊपर 50% टैरिफ और पेनल्टी लगा दी है, लेकिन हम अमेरिका के सामने चुप बैठे हैं।

यह भी पढ़ें:- ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाया तो हमें 100% लगा देना चाहिए था: पूर्व CM अरविंद केजरीवाल

AAP दिल्ली अध्यक्ष ने कहा कि हम प्रधानमंत्री से कहना चाहते हैं कि आप इस पूरे देश के आत्म स्वाभिमान को खत्म कर रहे हैं, जितना टैरिफ अमेरिका ने हम पर लगाया है वापस उतना टैरिफ अमेरिका पर लगाइए तब अमेरिका को समझ आएगा। कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि इसका असर बहुत ज्यादा पड़ रहा है। कम से कम डेढ़ लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं क्योंकि लकड़ी के हस्तशिल्प और लोहे के हस्तशिल्प सब अमेरिका जाता था। केंद्र सरकार को तुरंत सहायता देना चाहिए ताकि ये लोग बेरोजगार न हो जाए। ऐसी स्थिति हर जिले में है जहां से कपड़ा, ज्वेलरी,लेदर का हो रहा है तो पीएम मोदी को फैसला लेना होगा कि हमारे यहां इसका प्रभाव कम से कम हो। (Opposition on Trump Tariffs)

शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प बार-बार हमारे देश को अपमानित करना चाह रहे हैं। अब वे जो 50% टैरिफ लगा रहे हैं, उससे भारत को बहुत आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। 7.5 लाख करोड़ का निर्यात भारत अमेरिका में करता है। अगर अमेरिका 50% टैरिफ लगाएगा तो स्वाभाविक तौर पर हमारे उत्पाद वहां पर महंगे बिकेंगे और अमेरिका में रहने वाले लोग उसे कम खरीदेंगे। इससे हिंदुस्तान में हमारे उत्पाद का उत्पादन कम हो जाएगा, जिससे यहां पर काम करने वाले मजदूर वर्ग की नौकरियां चली जाएंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि 10 लाख से ज्यादा नौकरियां इस टैरिफ के कारण जा सकती हैं और भारत सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। (Opposition on Trump Tariffs)

दुबे ने कहा कि भारत सरकार सोच रही है कि सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा। आपको कुछ सोचना होगा और डोनाल्ड ट्रम्प से बात करनी होगी। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। 0.2 से लेकर 0.6% तक विकास दर गिर सकती है। कैसे हम बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे ? सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने 50% टैरिफ पर कहा कि अमेरिका को ईट का जवाब पत्थर से देने का एक ही तरीका है कि हमारे देश में जो अमेरिकी उत्पाद आते हैं हम उसका पूरी तरह से बहिष्कार करें। जब हम उनके उत्पाद का बहिष्कार करेंगे तो उससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। जब मांग ही नहीं बढ़ेगी तो बड़े-बड़े उद्योग बंद हो जाएंगे। ऐसे में आज की स्थिति में यह आवश्यक है कि अमेरिका के उत्पादों का इस्तेमाल हम बंद कर दें। इसे हमें जल्द से जल्द करना होगा। (Opposition on Trump Tariffs)

Back to top button
error: Content is protected !!