Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी का मुख्य सरगना रूपिंदर उर्फ पाबलो गिरफ्तार, 2 करोड़ से ज्यादा के हेरोइन और अफीम जब्त

Drug Smuggling in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के मुख्य सरगना रूपिंदर सिंह उर्फ पिंदर उर्फ पाबलो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़े इस तस्कर के पास से 85 ग्राम हेरोइन, 90 ग्राम अफीम, 80 से ज्यादा जिंदा कारतूस और एक पिस्टल बरामद की गई है, जो 2 करोड़ से ज्यादा का है। पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि पीरंदर का नेटवर्क सीधे पाकिस्तान के तस्करों से जुड़ा हुआ था। ड्रग्स की खेप ड्रोन के जरिए भारत में मंगाई जाती थी। इसके बाद यह माल रायपुर, धमतरी और बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में सप्लाई किया जाता था।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार पर फंसा कानूनी पेच, हाईकोर्ट ने मांगा शपथ पत्र, 2 सितंबर को अगली सुनवाई

पुलिस के मुताबिक डीलिंग का तरीका भी बेहद संगठित था। खरीददारों से 50 प्रतिशत रकम एडवांस ली जाती थी और बाकी भुगतान माल डिलीवरी के बाद कराया जाता था। तस्कर ड्रग्स बेचने के लिए करीब 17 से 18 अलग-अलग तरीके अपनाते थे। स्थानीय लोगों को लालच और झांसे में लेकर गिरोह में शामिल किया जाता था। ट्रांसपोर्टर लाइन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता था, ताकि खेप सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाई जा सके। इस नेटवर्क के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस अब तक 48 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सिर्फ रायपुर के कबीरनगर इलाके में ही पिछले 6-7 महीनों में लगातार कार्रवाई की गई, जिसके चलते कई तस्कर गिरफ्त में आए। पुलिस की जांच अब तक करीब 700 लोगों तक पहुंच चुकी है, जो किसी न किसी रूप में इस ड्रग्स रैकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं। (Drug smuggling in Raipur)

पुलिस ने खुलासा किया कि तस्कर ड्रग्स को 1000 से 1100 रुपए प्रति ग्राम में खरीदते थे और इसे 10 हजार रुपए प्रति ग्राम तक बेचते थे। अब तक इस नेटवर्क से 270 ग्राम और 400 ग्राम के बड़े कंसाइनमेंट जब्त किए जा चुके हैं। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से न सिर्फ प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्यों में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क को भी करारा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के ध्वस्त होने से राज्य में नशे के कारोबार पर बड़ी रोक लगेगी। बता दें कि रायपुर में बीते कुछ दिनों से ड्रग्स तस्करी की घटनाएं तेज गई है, जिस पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। (Drug smuggling in Raipur)

 

Back to top button
error: Content is protected !!