Google Analytics —— Meta Pixel

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयास से बहुप्रतीक्षित मांग को मंजूरी, कोरोना काल से बंद प्रमुख ट्रेनों का ठहराव फिर होगा शुरू

बिलासपुर। बिलासपुर संसदीय क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के निरंतर प्रयासों से कोविड-19 के दौरान बंद हुई कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव पुनः बहाल कर दिया गया है।

सांसद तोखन साहू ने इस निर्णय पर प्रसन्नता जताते हुए कहा

“यह निर्णय हमारे क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करता है। कोविड-19 के दौरान बंद ठहरावों के कारण यात्रियों को कठिनाई हुई थी। मुझे खुशी है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी ठहरावों की पुनर्बहाली की अनुमति दी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी व्यक्त किया।

पुनः बहाल की गई ट्रेनों और ठहरावों की सूची

S.No ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम ठहराव (स्टेशन)
1 18236 बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेस बेलगहना, करगी रोड, खोंगसरा
2 18235 भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेस बेलगहना, करगी रोड, खोंगसरा
3 15160 दुर्ग – छपरा एक्सप्रेस बेलगहना, बिल्हा, चंदिया रोड
4 15159 छपरा – दुर्ग एक्सप्रेस बेलगहना, बिल्हा, चंदिया रोड
5 18478 योगनगरी ऋषिकेश – पुरी एक्सप्रेस बेलगहना
6 18477 पुरी – योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस बेलगहना
7 18258 चिरमिरी – बिलासपुर एक्सप्रेस खोंगसरा, पेंड्रा रोड
8 18257 बिलासपुर – चिरमिरी एक्सप्रेस खोंगसरा, पेंड्रा रोड
9 18114 बिलासपुर – टाटानगर एक्सप्रेस गतौरा
10 18113 टाटानगर – बिलासपुर एक्सप्रेस गतौरा
11 18030 शालीमार – लोकमान्य तिलक (T) एक्सप्रेस बिल्हा, देवबलोदा चारोदा
12 18029 लोकमान्य तिलक (T) – शालीमार एक्सप्रेस बिल्हा, देवबलोदा चारोदा
13 12856 इतवारी – बिलासपुर एक्सप्रेस बिल्हा
14 12855 बिलासपुर – इतवारी एक्सप्रेस बिल्हा
15 18240 इतवारी – कोरबा एक्सप्रेस बिल्हा
16 18239 गेवरा रोड – इतवारी एक्सप्रेस बिल्हा
17 18110 टाटानगर – इतवारी एक्सप्रेस ब्रजराजनगर, किरोड़ीमल नगर
18 18109 इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेस ब्रजराजनगर, किरोड़ीमल नगर
19 20808 अमृतसर – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस बेलपहाड़
20 20807 विशाखापट्टनम – अमृतसर एक्सप्रेस बेलपहाड़
21 11752 चिरमिरी – रीवा एक्सप्रेस बैहाटोला, पाराडोल, धुरवासिन
22 11751 रीवा – चिरमिरी एक्सप्रेस बैहाटोला, पाराडोल, धुरवासिन
23 18204 कानपुर – दुर्ग एक्सप्रेस उमरिया, बिरसिंहपुर
24 18203 दुर्ग – कानपुर एक्सप्रेस उमरिया, बिरसिंहपुर
25 18756 अंबिकापुर – शहडोल एक्सप्रेस अमलाई, करंजी
26 18755 शहडोल – अंबिकापुर एक्सप्रेस अमलाई, करंजी
27 12852 चेन्नई – बिलासपुर एक्सप्रेस मल मरोड़ा
28 12851 बिलासपुर – चेन्नई एक्सप्रेस मल मरोड़ा
29 18238 अमृतसर – बिलासपुर एक्सप्रेस हथबंध
30 18237 बिलासपुर – अमृतसर एक्सप्रेस हथबंध

लाभ

इन ठहरावों की बहाली से यात्रियों को अब नजदीकी स्टेशनों से लंबी दूरी की ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Back to top button
error: Content is protected !!