Google Analytics —— Meta Pixel

SCO Summit में दिखी महाशक्तियों की तिकड़ी, अमेरिका की बढ़ी बेचैनी

रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिकी टैरिफ और तेल पर होगी बड़ी चर्चा

SCO Summit 2025: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट (SCO Summit 2025) का आज दूसरा दिन है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ आए। तीनों नेताओं की मुलाकात के बाद साझा बैठक जारी है।

यह भी पढ़े :- चलती ट्रेन में रील बनाना पड़ा महंगा, 13 साल के किशोर का पैर कटा

मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता

आज सुबह 10 बजे पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता निर्धारित है। इस वार्ता में रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिकी टैरिफ और ऊर्जा सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
अमेरिका ने हाल ही में भारत पर रूस से तेल खरीद जारी रखने के कारण 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। ऐसे में मोदी-पुतिन वार्ता पर वॉशिंगटन की कड़ी नजर है।

एससीओ सत्र को करेंगे संबोधित

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पूर्ण सत्र (Plenary Session) को संबोधित करेंगे, जिसमें वे क्षेत्रीय सहयोग और भारत की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालेंगे। इसके बाद मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक होगी और फिर प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना होंगे।

महाशक्तियों की पहली तिकड़ी मुलाकात

  • तीनों नेताओं की यह मुलाकात इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि—
  • अमेरिका ने रूस के तेल निर्यात पर बैन लगाकर आर्थिक दबाव बनाया है।
  • भारत और चीन युद्ध के बाद रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाले देश बने हैं।
  • अब पहली बार तीनों नेता एक मंच पर तेल और टैरिफ विवाद को लेकर रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

अमेरिका की बढ़ी चिंता

विशेषज्ञों का मानना है कि SCO समिट से निकलने वाले संदेश पर अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी नजर है।
भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपनी विदेश नीति में बदलाव नहीं करेगा और रूस से तेल खरीद जारी रखेगा। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि भारत की इस नीति ने एक बड़े वैश्विक ऊर्जा संकट को टालने में मदद की है। (SCO Summit 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!