Google Analytics —— Meta Pixel

सितंबर महीने में 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

September Bank Holiday 2025: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने सितंबर महीने के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। सितंबर 2025 में देशभर के अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 15 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक हमेशा की तरह दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश के अलावा सितंबर में कई अन्य छुट्टियों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस महीने 4 रविवार और 2 शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। वहीं कई राज्यों में अलग-अलग कारणों से 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें:- SCO Summit में दिखी महाशक्तियों की तिकड़ी, अमेरिका की बढ़ी बेचैनी

ऐसे में आप छुट्टियों की जानकारी लेकर पहले ही बैंक से जुड़ा अपना काम निपटा सकते हैं। ऐसे में अगर आपका सितंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको इस महीने पड़ने वाली बैंक की छुटि्टयों का पता होना चाहिए। अगर बैंक हॉलिडे के दिन आप कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए निपटा सकते हैं। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप UPI भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। बैंक आम लोगों के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। आज कल इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के कारण लोगों के ज्यादातर काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन बड़े अमाउंट का कैश विड्रॉल करने के लिए, डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम के लिए बैंक की जरूरत पड़ती है।

तारीख   बंद रहने का कारण      कहां बंद रहेंगे बैंक                     
3 सितंबर कर्मा पूजा रांची
4 सितंबर पहला ओणम कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
5 सितंबर ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी/थिरुवोनम महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर समेत कई राज्य
6 सितंबर ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा गंगटोक, रायपुर, श्रीनगर
7 सितंबर रविवार सभी जगह
12 सितंबर ईद-ए-मिलाद के बाद शुक्रवार जम्मू, श्रीनगर, जयपुर 
13 सितंबर दूसरा शनिवार सभी जगह
14 सितंबर रविवार सभी जगह
21 सितंबर रविवार सभी जगह
22 सितंबर नवरात्र स्थापना जयपुर
23 सितंबर महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिवस जम्मू
27 सितंबर चौथा शनिवार सभी जगह
28 सितंबर रविवार सभी जगह
29 सितंबर महा सप्तमी/दुर्गा पूजा अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची
30 सितंबर महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, रांची, भुवनेश्वर, जयपुर
RBI पहले ही जारी कर देती है लिस्ट

बता दें कि बैंक में हर महीने छुट्टियों की सूची पहले ही जारी कर दी जाती है। कई राज्यों के बैंकों में समारोहों और कैलेंडर के आधार पर अलग-अलग छुट्टियां मिलेगी। RBI ने क्षेत्रीय छुट्टियों और कैलेंडर के आधार पर बैंकों के लिए कई छुट्टियां रखी हैं। सितंबर की बात करें तो इस महीने बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। कई बार हमें बैंक से संबंधित जरूरी काम पड़ता है, लेकिन उस दिन बैंक की छुट्टी रहती है और हम परेशानी में पड़ जाते हैं। बैंकों की छुट्टियां जनने के लिए इस पर करें क्लिक। (September Bank Holiday 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!