Google Analytics —— Meta Pixel

देशभर में 1 सितंबर 2025 से हुए ये 7 बड़े बदलाव, जानिए आप पर कितना पड़ेगा असर

Changes from 1 September : महीने का पहला दिन यानी 1 सितंबर अपने साथ 7 बड़े बदलाव लेकर आई है, जिनका सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा, जिसमें गैस सिलेंडर और एविएशन फ्यूल की कीमतों में कटौती से लेकर चांदी की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग और इनकम टैक्स रिटर्न की नई डेडलाइन तक शामिल हैं। दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 51.50 तक घटा दिए हैं। ऐसे में दिल्ली में अब कीमत घटकर 1580 हो गई। पहले ये 1631.50 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 1684 में मिल रहा है।  

यह भी पढ़ें:- सितंबर महीने में 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

मुंबई में सिलेंडर 1531.50 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1738.00 का मिल रहा है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह दिल्ली में 853, मुंबई में 852.50 और रायपुर में 924 रुपए का मिल रहा है। 1 सितंबर से चांदी की ज्वेलरी और आर्टिकल्स पर भी सोने की तरह हॉलमार्किंग नियम लागू हो गए हैं। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी के लिए 6 शुद्धता ग्रेड तय किए हैं, जो 900, 800, 835, 925, 970 और 990 है। हर गहने पर अब 6 अंकों का HUID अंकित होगा। ग्राहक BIS Care एप पर Verify HUID फीचर से शुद्धता जांच सकेंगे। इससे ग्राहकों को पारदर्शिता और भरोसा मिलेगा। साथ ही नकली या कम शुद्ध चांदी से बचाव होगा। (Change From 1 September)

ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 कर दी गई है। पहले यह डेडलाइन 31 जुलाई थी, जिसे बढ़ाया गया है, जिन टैक्सपेयर्स के खातों का ऑडिट जरूरी है, उनकी डेडलाइन 30 सितंबर 2025 ही रहेगी।इससे उन टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी, जो समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए थे। SBI कार्ड ने 1 सितंबर से अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रोग्राम में बदलाव किया है। अब डिजिटल गेमिंग, सरकारी वेबसाइट्स और कुछ खास मर्चेंट्स पर खर्च करने पर ग्राहकों को पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। लाखों कार्ड होल्डर्स पर असर पड़ेगा और उन्हें वैकल्पिक कैटेगरी पर ध्यान देना होगा। (Change From 1 September)

रजिस्टर्ड पोस्ट खत्म

इंडिया पोस्ट ने रजिस्टर्ड पोस्ट खत्म कर दी है। डाक विभाग ने रजिस्टर्ड पोस्ट और स्पीड पोस्ट सेवाओं का विलय कर दिया है।अब सभी रजिस्टर्ड मेल स्पीड पोस्ट के जरिए डिलीवर होंगे। इससे डाक सेवाओं में तेजी और एकरूपता आएगी। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुनने का मौका दिया गया है। इसकी आखिरी तारीख अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। पहले यह जून तक थी, लेकिन कम रिस्पॉन्स मिलने के कारण समय बढ़ाया गया। यह विकल्प कर्मचारियों को बेहतर पेंशन लाभ दिला सकता है। (Change From 1 September)

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

दिल्ली में ATF की कीमत 1,308.41 प्रति किलोलीटर घटकर अब 90,713.52 प्रति 1000L हो गई है। एविएशन इंडस्ट्री के लिए यह बड़ी राहत है। इसका सीधा असर हवाई किराए पर पड़ेगा और आने वाले दिनों में फ्लाइट टिकट सस्ते हो सकते हैं। इधर, 1 सितंबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। रायपुर में पेट्रोल 100.39 रुपए लीटर तो डीजल 93.33 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। बता दें कि हर महीने के पहले दिन कोई न कोई बदलाव होता ही है, जो जनता पर सीधे असर डालता है। (Change From 1 September)

Back to top button
error: Content is protected !!