Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक अब पुलिस के शिकंजे में, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो, अब होगा नार्को टेस्ट, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh Crimes : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की चर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक पुलिस की गिरफ्त में है। अदालत ने उसे 4 सितंबर तक रिमांड पर भेजा है। पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं, लेकिन कई सवालों पर वह चुप्पी साधे हुए है। इसी वजह से पुलिस अब उसका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़े :- सियासी विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश : आधार नागरिकता की पहचान नहीं

पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

  • एक आरोपी के मोबाइल से नव्या के तीन आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए।
  • मोबाइल में अन्य लड़कियों के भी वीडियो मिले हैं, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।
  • शक है कि इन वीडियोज का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए किया जा रहा था।

बड़े नामों से कनेक्शन

पूछताछ में नव्या ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर और उनके बेटे शोएब ढेबर से रिश्तों की बात कबूल की है। उसने शोएब को अपना “दोस्त” बताया और कई बार उसके साथ पार्टी करने व घर का इंटीरियर डिजाइन करने की बात स्वीकारी।

विदेश यात्राएं

नव्या की यात्राओं की लिस्ट भी चौंकाने वाली है –

  • दुबई
  • सिंगापुर
  • तुर्की
  • थाईलैंड
  • मालदीव

जानकारी के मुताबिक वह एक बड़े शराब कारोबारी के साथ तीन दिन तुर्की में भी रही थी।

मोबाइल फोन का राज

पुलिस के हाथ नव्या का एक मोबाइल लगा है, लेकिन दूसरा मोबाइल अभी गायब है। माना जा रहा है कि उसमें कई बड़े चेहरों के राज छिपे हो सकते हैं।

सह-आरोपी और ब्लैकमेलिंग की आशंका

  • मुंबई से नव्या के साथ पकड़ा गया कारोबारी पीके अग्रवाल पूछताछ के दौरान अचानक बीमार हो गया और अस्पताल में भर्ती है।
  • मोतीनगर निवासी अयान परवेज (30) को भी गिरफ्तार किया गया है। वह और नव्या मिलकर ड्रग्स सप्लाई करते थे और विदेश यात्राएं भी साथ कीं।
  • अयान के मोबाइल से भी कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।
  • पुलिस को उसके खातों में संदिग्ध बड़े ट्रांजेक्शन मिले हैं। शक है कि वह नव्या को वीडियोज के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था।

नेटवर्क में कई युवतियां और रसूखदार घराने

इस नेटवर्क में रायपुर, दुर्ग और भिलाई की कई युवतियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए बुलाने वाली है। इनमें से कुछ का सीधा संबंध राजनीतिक पार्टी से जुड़ी एक युवा नेत्री और प्रभावशाली घरानों के युवाओं से बताया जा रहा है। (Chhattisgarh Crimes)

पुलिस की नजर अब बड़े चेहरों पर

पुलिस का मानना है कि नव्या के तार कई बड़े लोगों से जुड़े हैं। इसी वजह से सिस्टम उसकी नार्को टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, ताकि ड्रग्स नेटवर्क के पीछे छिपे “बड़े मगरमच्छों” का चेहरा सामने लाया जा सके। (Chhattisgarh Crimes)

Back to top button
error: Content is protected !!