Google Analytics —— Meta Pixel

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा पुलिस हिरासत से फरार, कांस्टेबल को मारी गोली, चढ़ाई स्कॉर्पियो

विधायक पर वीडियो लीक करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप महिला ने लगाया था

पंजाब की सन्नौर सीट से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा (AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra) पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें आज सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस उन्हें पटियाला के रास्ते ला रही थी। रास्ते में पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

यह भी पढ़े :- रायपुर की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक अब पुलिस के शिकंजे में, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो, अब होगा नार्को टेस्ट, पढ़े पूरी खबर

इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं हरमीत सिंह अपने साथी के साथ स्कॉर्पियो से फरार हो गए। पुलिस टीम स्कॉर्पियो की पीछा कर रही है। हरमीत सिंह पर उनकी महिला मित्र ने रेप का आरोप लगाया है।

कुछ दिनों पहले आप विधायक (AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra) ने अपनी ही सरकार की आलोचना की थी। पठानमाजरा ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा था कि दिल्ली AAP टीम पंजाब पर राज कर रही है और उनकी आवाज दबा रही है। पठानमाजरा ने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर मान सरकार की आलोचना भी की थी। इसके बाद भगवंत मान सरकार ने पठानमाजरा की सुरक्षा हटा ली। इधर, पुलिस ने कहा कि फरारी का मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी गई है।

विधायक हरमीत सिंह (AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra) के वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू ने गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित था। हाईकोर्ट ने इसे निपटा दिया और DIG रोपड़ को जांच के लिए नियुक्त किया, लेकिन ये FIR राजनीतिक घटनाक्रम का नतीजा है। उन्होंने कहा कि शिकायकर्ता ने खुद स्वीकार किया कि वह हरमीत सिंह के साथ लिव इन में रह रही थी। अगर रिश्ते सुधरते हैं तो वह इसे जारी रखने के लिए तैयार हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!