Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस के मंच से गाली, PM नरेंद्र मोदी ने कहा- यह देश की हर मां का अपमान

PM Modi on Mother: बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई थी, जिसे लेकर PM मोदी ने सामने आकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी…बिहार में RJD-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है। ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है। मुझे पता है कि आप सबको भी ये देखकर और सुनकर कितना बुरा लगा है। मैं जानता हूं कि इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है इसलिए, आज जब इतनी बड़ी तादात में बिहार की लाखों माताओं-बहनों के दर्शन मैं जब कर रहा हूं, तो आज मेरा मन और मैं अपना दुख आपसे साझा कर रहा हूं। ताकि आप माताओं-बहनों के आशीर्वाद से मैं इसे झेल पाऊं।

यह भी पढ़ें:- मासूम शांभवी का सवाल – ‘पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?’… अब मिला उम्मीद से भरा जवाब, पढ़े पूरी खबर

PM मोदी ने कहा कि आप सबको पता है कि मैं करीब 50-55 साल से समाज और देश की सेवा में लगा हूं मैं राजनीति में बहुत देर से आया… मैंने हर दिन, हर क्षण अपने देश के लिए पूरी मेहनत से काम किया है और इसमें मेरी मां की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मुझे मां भारती की सेवा करनी थी। इसलिए मुझे जन्म देने वाली मेरी मां ने मुझे अपने दायित्वों से मुक्त कर दिया था। उस मां के ही आशीर्वाद से मैं चल पड़ा था इसलिए, मुझे आज इस बात की पीड़ा है कि जिस मां ने मुझे देश सेवा का आशीर्वाद देकर भेजा, खुद से अलग करके मुझे जाने की इजाजत दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सब जानते हैं कि अब मेरी मां का शरीर तो इस दुनिया में नहीं है। कुछ समय पहले 100 साल की उम्र पूरी करके, वो हम सबको छोड़कर चली गई। 

उन्होंने कहा कि मेरी उस मां को जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जिसका शरीर भी अब नहीं है। मेरी उस मां को RJD-कांग्रेस के मंच से भद्दी-भद्दी गालियां दी गई। ये बहुत ही दुख, कष्ट और पीड़ा देने वाला है। उस मां का क्या गुनाह है कि उसे भद्दी गालियां सुना दी गई। एक गरीब मां की तपस्या, उसके बेटे की पीड़ा ये शाही खानदानों में पैदा हुए युवराज नहीं समझ सकते। ये नामदार लोग तो सोने-चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। देश और बिहार की सत्ता इन्हें अपने खानदान की विरासत लगती है। इन्हें लगता है कि कुर्सी इन्हें ही मिलनी चाहिए। लेकिन, आपने, देश की जनता जनार्दन ने एक गरीब मां के कामदार बेटे को आशीर्वाद देकर प्रधानसेवक बना दिया। ये बात नामदारों को पच नहीं रही है।कोई पिछड़ा, अति-पिछड़ा आगे बढ़ जाए, ये कांग्रेस को तो कभी बर्दाश्त नहीं हुआ है!इनको लगता है, नामदारों का तो अधिकार है कामदारों को गालियां देना। इसलिए ये गालियों की झड़ी लगा देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं बिहार की जनता के सामने मां को गाली देने वालों से कहना चाहता हूं मोदी तो तुम्हें एक बार माफ कर भी देगा, लेकिन भारत की धरती ने मां का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया है इसलिए RJD और कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड का उद्घाटन किया और 105 करोड़ रुपए की राशि का जीविका निधि में ट्रांसफर किया। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। PM मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका निधि साख सरकारी संघ से गांव-गांव में जीविका से जुड़ी बहनों को अब और आसानी से पैसा मिलेगा। उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे ये देखकर खुशी हो रही है कि जीविका निधि की व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल है…मैं बिहार की माताओं-बहनाओं को बहुत बधाई देता हूं और इस अद्भूत पहल के लिए मैं नीतीश कुमार और बिहार की NDA सरकार का भी अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है, भारत की सशक्त महिलाएं। महिलाओं को सशक्त करने के लिए बहुत जरूरी है कि उनकी जिंदगी से हर प्रकार की मुश्किलें कम हों इसलिए हम माताओं-बहनों-बेटियों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए अनेक काम कर रहे हैं। हमने महिलाओं के लिए करोड़ों शौचालय बनवाए, ताकि उन्हें खुले में शौच की मजबूरी से मुक्ति मिले। हमने पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्के घर बनवाए और इसमें ये भी ध्यान रखा कि वो घर हो सके तो महिलाओं के नाम पर हो। महिला जब घर की मालकिन होती है, तो उसकी आवाज का भी वजन बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका निधि से स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदीयों को ऋण राशि प्राप्त करने में सुविधा होगी। राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए 1 हजार करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!