Google Analytics —— Meta Pixel

एग्रिस्टेक पंजीयन तिथि बढ़ाने की मांग, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर नाराजगी और शिक्षकों की भर्ती पर जोर में वतन चन्द्राकर का कड़ा तेवर

Negligence of health department : जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने एग्रिस्टेक पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसान अभी तक पंजीयन नहीं करा पाए हैं। यदि समय-सीमा नहीं बढ़ाई गई तो किसानों को धान विक्रय केंद्रों पर कठिनाई का सामना करना पड़ेगा और वे शासन की योजनाओं से वंचित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े :- भारत पर टैरिफ से ही संभव है यूक्रेन में शांति : ट्रंप प्रशासन

उन्होंने अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा और व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की समय-सीमा बढ़ाई जाए, ताकि हर किसान अपना नाम दर्ज कर लाभ प्राप्त कर सके। इस प्रस्ताव को अन्य जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला और उम्मीद जताई गई कि सरकार इस पर शीघ्र निर्णय लेगी।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर नाराजगी

बैठक में स्वास्थ्य विभाग(Negligence of health department) की कार्यप्रणाली को लेकर वतन चन्द्राकर ने तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में अस्पतालों को आयुष्मान कार्ड से इलाज अनिवार्य करने और रेट लिस्ट प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तक अमल नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि गरीब मरीजों से मनमानी वसूली करने वाले और आयुष्मान कार्ड से इलाज से इनकार करने वाले अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Vatan Ch

जिला पंचायत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे अस्पतालों पर ठोस कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

शिक्षकों के रिक्त पद शीघ्र भरने का प्रस्ताव

बैठक में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। जिले के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में लंबे समय से रिक्त पड़े 222 शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और कई विद्यालयों में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। इसलिए तत्काल निविदा जारी कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की गई।

सभा में यह भी तय किया गया कि संबंधित विभाग को शीघ्र पत्र प्रेषित कर पारदर्शी और त्वरित नियुक्ति प्रक्रिया सुनिश्चित कराई जाएगी। शिक्षा प्रेमियों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि अब जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा। (Negligence of health department)

Back to top button
error: Content is protected !!