Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों की अब खैर नहीं, हाईलेवल मीटिंग में तय हुई चौतरफा घेराबंदी

31 मार्च 2026 तक खात्मे का लक्ष्य, नया रायपुर में साढ़े तीन घंटे चली हाईलेवल मीटिंग

Target to end Naxalism in Chhattisgarh : बारिश थमते ही नक्सलियों पर चौतरफा शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को नया रायपुर के एक निजी रिसॉर्ट में साढ़े तीन घंटे तक चली हाईलेवल बैठक में बड़ा खाका खींचा गया।

यह भी पढ़े :- नया रायपुर में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित : हास्यरस से भरपूर कविताओं और छंदों की हुई बरसात

बैठक की अगुवाई केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी चीफ तपन कुमार डेका ने की। इसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के डीजीपी, केंद्रीय सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी, इंटेलिजेंस एजेंसियों और नक्सल ऑप्स से जुड़े वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।

शाह की डेडलाइन पर फोकस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का ऐलान कर चुके हैं। इसी डेडलाइन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों पर अब दबाव और जिम्मेदारी दोनों बढ़ गई है।

ऑपरेशन होगा और आक्रामक

  • बैठक में यह तय हुआ कि संयुक्त ऑपरेशन अब और आक्रामक होंगे।
  • सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की घेरेबंदी की जाएगी।
  • राज्यों के बीच रियल टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग होगी।
  • हर अभियान पूरी तरह इंटेलिजेंस बेस्ड होगा।

आईबी की रिपोर्ट्स पर फोर्स तुरंत मूव करेगी, ताकि जंगलों और सीमावर्ती इलाकों में छिपे नक्सली पनप न सकें।

सबसे ज्यादा मूवमेंट इन इलाकों में

फिलहाल छत्तीसगढ़–ओडिशा, छत्तीसगढ़–तेलंगाना और एमपी के बालाघाट से लगे इलाकों में नक्सली मूवमेंट सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। ऐसे में संयुक्त फोर्स की जिम्मेदारी और चुनौती दोनों बढ़ गई है। (Target to end Naxalism in Chhattisgarh)

बड़ा निष्कर्ष

मीटिंग में CRPF, BSF, ITBP, IB, NIA और सभी प्रभावित राज्यों के गृह विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। निष्कर्ष साफ रहा – अब नक्सलियों को कहीं सुरक्षित ठिकाना नहीं मिलेगा, हर मोर्चे पर ऑपरेशन निर्णायक होगा। (Target to end Naxalism in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!