Google Analytics —— Meta Pixel

17 साल के लड़के के साथ भागी 25 साल की युवती, तेलंगाना में बनाया शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कोतबा चौकी क्षेत्र की 25 साल की युवती ने 17 के साल नाबालिग को शादी का झांसा देकर तेलंगाना भगा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों की शिकायत पर कोतबा पुलिस ने तकनीकी टीम और मुखबिरों की मदद से युवती को तेलंगाना के मेडचल मलकाजगिरी जिले से गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में युवती ने अपराध कबूल कर लिया। एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- नक्सलियों की अब खैर नहीं, हाईलेवल मीटिंग में तय हुई चौतरफा घेराबंदी

इससे पहले 5 सितंबर को जशपुर पुलिस ने दो अलग-अलग दुष्कर्म के मामलों में कार्रवाई की थी। पहला मामला चौकी दोकड़ा का है, जहां 18 साल की युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी शिवा चौहान (22) ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और घर में कैद रखा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी राम प्रसाद सिंह (21) ने 2021 से एक युवती को शादी का वादा कर बार-बार शारीरिक शोषण किया। युवती गर्भवती हुई और बच्चे को जन्म दिया, लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। SP ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील है। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। (Jashpur News)

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद

इधर, पेंड्रा के कोटमी चौकी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला 14 जनवरी 2025 का है, जब आरोपी पंकज पठारी ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। एडीजे कोर्ट पेंड्रारोड की विशेष न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल ने पंकज पठारी को पॉक्सो एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत आजीवन कारावास और 1000 रुपए जुर्माना और बीएनएस एक्ट की धारा 332(ख) के तहत सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। विशेष लोक अभियोजक कौशल सिंह ने इस केस की पैरवी की। खास बात यह रही कि यह फैसला अपराध घटित होने के सिर्फ आठ महीने के भीतर सुना दिया गया। (Jashpur News)

Back to top button
error: Content is protected !!