Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 15 सितंबर तक जेल में रहेंगे चैतन्य बघेल

Chaitanya Baghel Remand: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है। संभावना है कि उसी दिन चैतन्य बघेल के खिलाफ चालान भी पेश किया जा सकता है। चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर थे। इसी मामले में रायपुर की EOW की विशेष अदालत में ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को भी पेश किया गया। दोनों आरोपियों को झारखंड से लाया गया था और उन्हें 6 सितंबर तक आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की रिमांड पर भेजा गया था।

यह भी पढ़ें:- नव्या मलिक और विधि अग्रवाल ने खोला ड्रग्स नेटवर्क का राज, अब तक 54 पैडलर्स गिरफ्तार

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में कथित 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले की जांच शुरू की है। आरोप है कि राज्य में शराब बिक्री से जुड़े ठेकों और आपूर्ति में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई। ED का दावा है कि इस घोटाले से हुए मुनाफे का उपयोग राजनीतिक फंडिंग और बड़े नेताओं तक पहुंचाने के लिए किया गया है। चैतन्य बघेल पर इस पूरे नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है। इस मामले में ED पहले ही कई IAS अधिकारियों, कारोबारी और कथित शराब माफिया से पूछताछ कर चुकी है। चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन यानी 18 जुलाई को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। (Chaitanya Baghel Remand)

16.70 करोड़ रुपए के मिले सबूत: ED

ED की टीम उनके आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। मार्च के महीने में भी ED ने भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान दावा किया गया कि शराब घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। ED का आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले हैं, जिसे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया। ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए फर्जी निवेश दिखाया गया। उन्होंने शराब सिंडिकेट के साथ मिलकर 1000 करोड़ की हेराफेरी की थी। (Chaitanya Baghel Remand)

Back to top button
error: Content is protected !!