Google Analytics —— Meta Pixel

गणेशोत्सव में पर्यावरण की मिसाल : रायपुर में स्वच्छ विसर्जन अभियान सफल

Nagar Nigam Raipur : स्वच्छ गणेशोत्सव अभियान 2025 के तहत राजधानी रायपुर में भक्तों ने पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन इको-फ्रेंडली कुण्डों में किया। महादेवघाट स्थित खारून नदी के पास बनाए गए मुख्य विसर्जन कुण्ड में रात्रि 9 बजे तक 2238 छोटी और 523 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

यह भी पढ़े :- पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 15 सितंबर तक जेल में रहेंगे चैतन्य बघेल

सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग नम आँखों से गणपति बप्पा को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना कर रहे थे। बूढ़ातालाब, तेलीबांधा तालाब और कंकाली तालाब सहित करीब 3 दर्जन तालाबों में नगर निगम द्वारा बनाए गए अस्थायी विसर्जन कुण्डों में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में मूर्तियों का विसर्जन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, निगम आयुक्त विश्वदीप तथा जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात, अग्निशमन, स्वास्थ्य, पीएचई और अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाएँ संभालीं।

नगर निगम (Nagar Nigam Raipur) ने सुरक्षा और सुविधा हेतु 10 पंडितों, 5 क्रेन वाहनों, 80 गोताखोरों, नावों और तीन पालियों में 24 घंटे ड्यूटी पर लगी टीमों की तैनाती की।

श्रद्धालुओं ने इको-फ्रेंडली विसर्जन कर खारून नदी और तालाबों की स्वच्छता बनाए रखने के संकल्प में भागीदारी निभाई। (Nagar Nigam Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!