Google Analytics —— Meta Pixel

Accident in Surajpur : सूरजपुर में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Accident in Surajpur : अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग में छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे उत्तरप्रदेश के मधुटिकरा के पास बेकाबू कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सूरजपुर के दुबे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल है।

हादसे में उनकी मां मानमती दुबे (70), पत्नी देवरुपी दुबे ( 50 वर्ष ), और उनके पुत्र नवीन दुबे की मौत हो चुकी है। हादसा शनिवार की सुबह लगभग 6:30 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र दुबे को बभनी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक होली पर्व पर होने वाले पारंपरिक पूजा में शामिल होने उपेंद्र दुबे परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार तड़के सूरजपुर से बभनी के लिए कार से रवाना हुए थे। बभनी थाने से पहले मधुटिकरा नामक स्थान पर अचानक कार पर से उनका नियंत्रण हट गया। बेकाबू कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

इसे भी पढ़ें- Crime in Gariyaband: घर में मिली दंपति की लाश, पति फांसी के फंदे पर तो 9 महीने की गर्भवती का बिस्तर पर था शव

हादसे में दो लोगों की तो तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि एक ने बभनी अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे की खबर लगते ही बभनी से उनके परिवार के सदस्य भी घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंच गए थे। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र दुबे को तत्काल वहां से अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल के लिए रेफर करा दिया गया था। इस घटना से सूरजपुर शहर में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!