Raipur News: जिले के दो शिक्षक राज्य अलंकरण सम्मान से हुए सम्मानित

Raipur News: धमतरी जिले के कुरूद में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के दो शिक्षकों को राज्य अलंकरण 2025 से सम्मानित किया गया। जिसमें रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा के शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल को “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अलंकरण” तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चेरिया के शिक्षक बसंत दीवान को “आर्यभट्ट सम्मान” प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 162 करोड़ का GST घोटाला! मोक्षित कॉरपोरेशन और 85 फर्मों पर बड़ी कार्रवाई
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विज्ञान प्रसार, जनसेवा और प्रकृति संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का चयन कर यह सम्मान दिया जाता है। इस साल समारोह में प्रदेशभर से चयनित 100 शिक्षकों और 10 खोजी छात्रों को श्रीफल, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। (Raipur News)
सम्मानित शिक्षकों को बधाई
समारोह में उपस्थित अतिथियों और फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी। वहीं, दोनों शिक्षकों के सम्मानित होने पर उनके सहकर्मी शिक्षकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। (Raipur News)



