शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई – कांग्रेस का सुकमा भवन जब्त
ED big action in liquor scam : राजधानी रायपुर में आज सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अचानक कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंची और प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदु को चालान की प्रति सौंपी। ईडी टीम के वहां पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच हलचल तेज हो गई।
यह भी पढ़े :- चालान के ऑनलाइन भुगतान के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही करें उपयोग, परिवहन विभाग ने की अपील
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई 3200 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच से जुड़ी है। इसी सिलसिले में ईडी ने सुकमा स्थित कांग्रेस भवन को प्रोविजनल अटैच किया है। यह देश का पहला मामला है, जब किसी राजनीतिक दल के कार्यालय को ईडी ने अटैच किया हो।
ईडी ने अपनी कार्रवाई में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके पुत्र हरीश लखमा की रायपुर स्थित करीब 6 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी अटैच की हैं। इसमें सुकमा की भूमि, भवन और बैंक खातों में जमा राशि शामिल है। बताया जा रहा है कि सुकमा का कांग्रेस कार्यालय भी इसी अटैचमेंट में दर्ज है, जो हरीश लखमा के नाम पर है। (ED big action in liquor scam)
दस्तावेज सौंपने की औपचारिकता पूरी करने के बाद ईडी टीम राजीव भवन से लौट गई। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस कार्रवाई पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। (ED big action in liquor scam)



