ईद पर भगवा झंडा विवाद: भाजयुमो अध्यक्ष ने जवान के घर पहुंचकर फहराया झंडा
Chhattisgarh saffron flag controversy : दुर्ग। ईद पर्व पर भगवा झंडा लगाने को लेकर छत्तीसगढ़ में विवाद (Chhattisgarh saffron flag controversy) गहराता जा रहा है। आज सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आर्मी जवान कौशल निषाद के घर पहुंचे और वहां भगवा झंडा फहराकर समर्थन जताया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए और भगवा झंडे के समर्थन में गीत गाए।
यह भी पढ़े :- बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट: 11 सितंबर को बस्तर में खुलेगा उद्योग और रोज़गार का नया द्वार
विवाद की शुरुआत ईद के दिन हुई, जब मोहल्ले में हरे झंडों से सजावट की गई थी। उसी दौरान कौशल निषाद ने अपने घर पर भगवा झंडा लगा दिया। रात में दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और झंडा हटाने को कहा। जवान के इनकार करने पर कथित तौर पर पुलिसकर्मियों और जवान के बीच धक्का-मुक्की और विवाद हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।
घटना के विरोध में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसपी को शिकायत सौंपी और आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही मचांदुर इलाके में कथित अवैध आबादी की जांच की भी मांग रखी। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस विवाद (Chhattisgarh saffron flag controversy) के चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।



