Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हत्या-चाकूबाजी से सनसनी, ज्यादातर अपराध में नाबालिग शामिल 

Crime in Chhattisgarh: बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक पर उस समय हड़कंप मच गया जब कार सवार युवक और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाज़ी की नौबत आ गई। जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर विवाद  हुआ था, जिसके बाद एक युवक ने चाकू निकालकर कार सवार की बांह में वार कर दिया। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों और झगड़ा कर रहे युवकों का दावा है कि चाकू कार सवार का ही था।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के इस विश्वविद्यालय की वेबसाइट तीसरी बार हुई हैक, “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे और PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट 

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। वहीं बेमेतरा में गणेश विसर्जन के समय नवागांव खुर्द गांव में दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों से महिलाओं और बच्चों तक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।

विसर्जन झांकी में नाचते युवक की चाकू मारकर हत्या

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना परपोड़ी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परपोड़ी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है और पूरे मामले की जांच जारी है। यह घटना थाना परपोड़ी क्षेत्र के नवागांव खुर्द की है।खैरागढ़ में 7-8 सितंबर की दरम्यानी रात, दाऊचौरा गणेशोत्सव समिति की झांकी के दौरान दीपक यादव नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय दीपक अपने मोहल्ले के साथियों के साथ झांकी में नाच रहा था।

अवैध रेत उत्खनन के विरोध में उपसरपंच की हत्या

पुरानी रंजिश के चलते एक नाबालिग युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी नितेश गौतम ने कहा कि  आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया गया है, पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया है।सक्ती जिले के करही गांव में उपसरपंच जितेंद्र बघेल की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने के चलते सरपंच पति व अन्य नौ लोगों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को महानदी में बहा दिया।

पंचायत चुनाव और अवैध रेत कारोबार से जुड़ा मामला 

परिजनों के मुताबिक पंचायत चुनाव और अवैध रेत कारोबार को लेकर उपसरपंच और सरपंच पति के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। एसडीआरएफ की टीम ने साराडीह बैराज से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या में शामिल सभी आरोपियों की तलाश में है।

परिवारिक रंजिश में भाभी ने की महिला की हत्या

कोरिया जिले के तलवापारा में 1 सितंबर को पार्वती नामक महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि मृतिका की भाभी ने ही पार्वती की हत्या की थी। आरोपी महिला ने अपने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की और पहले दावा किया कि वह दवा लेकर सो गई थी। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में वह बार-बार घर से बाहर जाती नजर आई, जिससे उसकी पोल खुल गई। एसपी रवि कुर्रे ने बताया कि  आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

ऑटो चालकों के बीच फिर भिड़ंत और मारपीट 

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक पर ऑटो चालकों के बीच सवारी बैठाने को लेकर जोरदार मारपीट हुई। इससे पहले भी शहर में ऑटो चालकों के बीच मारपीट की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्ग के नेवई थाना क्षेत्र के एचएससीएल कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक रोशन ठाकुर की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला

एक स्कूल परिसर में आयोजित पार्टी में मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि रोशन पर ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अब भी फरार हैं। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि घटना बेहद गंभीर है, फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!