Google Analytics —— Meta Pixel

नवरात्रि से पहले वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, भारी बारिश और भूस्खलन बना रोड़ा

Mata Vaishno Devi Yatra postponed : शारदीय नवरात्रि शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर आई है। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को 14 सितंबर से अगले आदेश तक स्थगित (Mata Vaishno Devi Yatra postponed) कर दिया गया है। श्राइन बोर्ड ने यह फैसला भारी बारिश और भूस्खलन से मार्ग पर खतरे को देखते हुए लिया है।

यह भी पढ़े :- जो सामान हिंदुस्तान में बना हो वही खरीदिए: असम से पीएम मोदी की स्वदेशी अपील

लगातार बारिश से बिगड़े हालात

उत्तर भारत में मानसून की विदाई से पहले हो रही भारी वर्षा ने पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है। कटरा क्षेत्र के कई हिस्सों में रास्ते बाधित हैं। इससे पहले भी 26 अगस्त को इसी कारण यात्रा रोकी गई थी।

श्राइन बोर्ड का बयान

बोर्ड ने कहा – “मार्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा रोकी गई है। मरम्मत कार्य जारी है, भक्त धैर्य रखें और अगले आदेश की प्रतीक्षा करें।”

श्रद्धालु और व्यापारी दोनों प्रभावित

यात्रा स्थगित होने से हजारों श्रद्धालु निराश लौट रहे हैं। कटरा के होटल, दुकान और परिवहन से जुड़े कारोबारियों पर भी इसका असर पड़ा है।

मौसम विभाग की चेतावनी

IMD ने जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में 19 सितंबर तक भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। (Mata Vaishno Devi Yatra postponed)

Back to top button
error: Content is protected !!