Google Analytics —— Meta Pixel

जो सामान हिंदुस्तान में बना हो वही खरीदिए: असम से पीएम मोदी की स्वदेशी अपील

PM Modi Assam Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वोत्तर दौरे का दूसरा दिन विकास योजनाओं और कांग्रेस पर तीखे हमलों के नाम रहा। असम में लगभग 19,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि त्योहारों के इस सीजन में सिर्फ “मेड इन इंडिया” सामान ही खरीदें।

यह भी पढ़े :- मैं शिव का भक्त, सारा जहर निगल लेता हूं… विपक्ष पर असम से पीएम मोदी का प्रहार

पीएम ने कहा – “कंपनी किसी भी देश की हो, नाम किसी भी देश का क्यों न हो, लेकिन सामान हिंदुस्तान में बना होना चाहिए। पैसा दुनिया में कहीं भी जाए, लेकिन पसीना मेरे देश के नौजवानों का होना चाहिए। मेड इन इंडिया में मेरे भारत की मिट्टी की महक होनी चाहिए।”

कांग्रेस पर वार, भूपेन हजारिका का जिक्र

मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भारत सरकार ने असम के सपूत और गायक भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया, तो कांग्रेस ने इसे “नाचने-गाने वालों” को सम्मान बताकर अपमान किया। उन्होंने कहा, “मैं भगवान शिव का भक्त हूं, गालियां सह लेता हूं, सारा जहर पी लेता हूं, लेकिन असम के बेटे का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता।”

“140 करोड़ देशवासी ही मेरा रिमोट कंट्रोल”

पीएम ने कहा, “140 करोड़ देशवासी ही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं। मेरा और कोई रिमोट कंट्रोल नहीं है। कांग्रेस अहंकार से भरी हुई है। असम के लोग कांग्रेस से जवाब मांगें।”

असम की तेज़ रफ्तार ग्रोथ

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि आज असम 13% की विकास दर से आगे बढ़ रहा है और देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार असम को भारत के विकास का “ग्रोथ इंजन” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मंच से उन्होंने 6,500 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का भी ऐलान किया।

पीएम ने दरांग मेडिकल कॉलेज, नए हाई-वे और रिंग रोड परियोजना के लिए जनता को बधाई दी।

“अब नॉर्थ ईस्ट का समय”

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद दशकों तक पूर्वी भारत उपेक्षित रहा। कांग्रेस ने 60 साल में ब्रह्मपुत्र पर सिर्फ 3 पुल बनाए, जबकि बीजेपी सरकार ने 10 साल में 6 बड़े ब्रिज बनाए हैं। उन्होंने कहा, “अब 21वीं सदी का अगला हिस्सा नॉर्थ ईस्ट का है। यहां कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम हो रहा है। 2047 तक जब आजादी के 100 साल होंगे, तब विकसित भारत बनाकर रहेंगे। (PM Modi Assam Visit)

त्योहारों से पहले राहत और अपील

पीएम ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी दरों में कटौती होगी, जिससे हेल्थ और इंश्योरेंस सेवाएं सस्ती होंगी। उन्होंने लोगों से अपील की – “त्योहारों पर जो भी खरीदें, वह स्वदेशी हो, मेड इन इंडिया हो। यही सच्चा राष्ट्रधर्म है। (PM Modi Assam Visit)

Back to top button
error: Content is protected !!