मैं शिव का भक्त, सारा जहर निगल लेता हूं… विपक्ष पर असम से पीएम मोदी का प्रहार

PM Modi Assam Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को असम के दरांग में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया और कहा कि “मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर में जबरदस्त सफलता मिली है।
यह भी पढ़े :- JCI Raipur Umang: जेसीआई रायपुर उमंग के जेसीआई वीक का भव्य समापन, समाजसेवियों को मिला इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2025
पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा – “मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं। लेकिन जब किसी और का अपमान होता है, तब मैं चुप नहीं रह सकता।”
कांग्रेस पर तीखा हमला
पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भारत सरकार ने महान गायक भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया, तब कांग्रेस अध्यक्ष ने यह कहकर अपमान किया था कि मोदी “नाचने-गाने वालों” को भारत रत्न दे रहे हैं। उन्होंने इसे असम और नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति और योगदान का भी अपमान बताया।
1962 युद्ध का जिक्र
मोदी ने अपने भाषण में 1962 के चीन युद्ध की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय पंडित नेहरू के बयानों से नॉर्थ ईस्ट को गहरा आघात पहुंचा था, जिसका दर्द आज भी बाकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की मौजूदा पीढ़ी भी उसी घाव पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।
विकास की बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री ने कहा कि असम और पूरे नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने दरांग और गोलाघाट जिलों में कुल 18,530 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। (PM Modi Assam Visit)
इन परियोजनाओं में दर्रांग मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और जीएनएम स्कूल भी शामिल हैं, जिन पर 570 करोड़ रुपये का निवेश होगा। (PM Modi Assam Visit)



