BMW ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, वित्त मंत्रालय के उप सचिव की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

Road Accident in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह (उम्र 45 साल) की BMW कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा रिंग रोड पर दिल्ली कैंटोनमेंट मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। हादसे के समय नवजोत अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, नवजोत सिंह और उनकी पत्नी हरि नगर स्थित घर से किसी काम से निकले थे। रास्ते में उनकी बाइक को पीछे से आ रही BMW कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के बाद नवजोत गंभीर रूप से घायल हो गए। कार एक महिला चला रही थी और उसके साथ उसका पति भी मौजूद था।
यह भी पढ़ें:- UP में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर
हादसे के बाद महिला चालक ने खुद नवजोत और उनकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि नवजोत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद दंपति के बेटे ने अस्पताल प्रबंधन और कार चालक पर सवाल उठाए हैं। बेटे का आरोप है कि माता-पिता को पास के अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय करीब 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यूलाइफ अस्पताल ले जाया गया। उसने यह भी दावा किया कि कार चला रही महिला भी घायल थी, लेकिन अस्पताल उसके बारे में जानकारी छिपा रहा है और फर्जी मेडिकल-लीगल सर्टिफिकेट बनाने में मदद कर रहा है। (Road Accident in Delhi)
![]()
सूचना पर पहुंची पुलिस को सड़क पर BMW कार तिरछी खड़ी मिली और मोटर साइकिल डिवाइडर के पास पड़ी थी। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद महिला चालक और उसका पति भी अस्पताल में भर्ती हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा, तेज रफ्तार और नाबालिगों के वाहन चलाने जैसे मुद्दों को उजागर कर दिया है। खासकर राजधानी दिल्ली में हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण निर्दोष लोगों की जान चली गई। (Road Accident in Delhi)
हाल के दूसरे सड़क हादसे
- अप्रैल 2025 को दिल्ली के पहाड़गंज में 15 साल के नाबालिग ने कार से 2 साल की बच्ची को कुचल दिया था। बच्ची मौके पर ही मौत हो गई थी।
- 27 अगस्त 2025 को दिल्ली के समयपुर बादली में एक नाबालिग चालक ने कार से 32 साल के युवक को टक्कर मारकर 600 मीटर तक घसीटा। युवक की मौत हो गई थी।
- 13 मार्च 2025 को गुजरात के वडोदरा में तेज रफ्तार कार ने तीन टू-व्हीलरों को टक्कर मारी। हादसे में महिला हेमाली पटेल की मौत हुई हो गई और सात लोग घायल हुए। (Road Accident in Delhi)



