बस्तर फिर दहला: नक्सली पैटर्न पर दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या
Chhattisgarh Crimes News : रायपुर एक ओर छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन की ओर से सरकार को शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नक्सली पैटर्न पर हो रही हत्याओं ने बस्तर को फिर दहला दिया है। बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़े :- कल स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक, मंत्री करेंगे योजनाओं की समीक्षा
बीजापुर में कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या
पहली वारदात बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र के बेंचरम गांव की है। मंगलवार देर रात हथियारबंद नक्सली ग्रामीण दशरू राम ओयाम (36) के घर पहुंचे और जबरन बाहर घसीटकर कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को घर के बाहर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तथा पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की। वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
दंतेवाड़ा में खून से लथपथ मिली लाश
दूसरी घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलावाया गांव की है। यहां 55 वर्षीय बंडी कोर्राम की लाश उसके घर के पास खून से लथपथ मिली। परिजनों के मुताबिक, कुछ साल पहले नक्सलियों ने उसके बेटे की भी हत्या कर दी थी और अब पिता को भी उसी पैटर्न पर मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात भी सामने आ रही है, लेकिन नक्सली एंगल से जांच जारी है। (Chhattisgarh Crimes News)
बढ़ रहा है नक्सली हिंसा का ग्राफ
बस्तर में नक्सली हिंसा का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। राज्य गठन के 25 साल में नक्सलियों ने 1820 से ज्यादा लोगों की हत्या की है। सिर्फ पिछले एक साल में ही बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिलों में 10 शिक्षादूतों की कुल्हाड़ी और चाकू से हत्या की जा चुकी है। (Chhattisgarh Crimes News)



