Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के Gen Z वाले पोस्ट से मचा बवाल, जानिए किसने क्या कहा…?

Rahul on Gen Z: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद ने Gen Z को लेकर पोस्ट किया है, जिसे लेकर बवाल मच गया है। राहुल ने अपने X पर पोस्ट कर लिखा- देश के युवा, देश के स्टूडेंट्स, देश की Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। इस पर NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि क्या वह इस देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं ? डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने हमें वोट देने का अधिकार दिया, जिसके जरिए पिछले 75 सालों में कई सरकारें आईं और गईं, जो कोई भी इस तरह की बात करता है, वह एक तरह से देश के खिलाफ बात कर रहा है और ऐसे व्यक्ति को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: सूरजपुर के 75 ग्राम पंचायतें “बाल विवाह मुक्त”

NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि जिसने भी राहुल गांधी को जानकारी दी है, वह बिल्कुल गलत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से कुछ नहीं होता। महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा बूथ हैं। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के छह महीने बाद वोट चोरी की शिकायत शुरू की। क्या उनके किसी बूथ कार्यकर्ता ने चुनाव के दौरान उन एक लाख बूथों में से किसी पर भी कोई शिकायत दर्ज कराई ? ये सभी आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। उनकी हार निश्चित है इसलिए वह लोगों को अपनी हार का कारण बता रहे हैं। बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी कभी कहते हैं हाइड्रोजन बम लाए, कभी कहते हैं परमाणु बम लाएं, सब फुसकी बम हो जाता है। उनकी ही सरकार है। 2 साल पहले कर्नाटक में चुनाव आयोग ने वहां की सरकार को जांच के लिए दिया। आज तक जांच पूरी नहीं हुई। लोकतंत्र की बात कांग्रेस पार्टी के मुंह से अच्छी नहीं लगती है। 

भाजपा नेता कंगना रनौत ने बोला हमला

भाजपा नेता कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा ही देश का शर्मसार कर देने वाले बयान दिए हैं। Gen Z को इस तरह से बुलाना। उनको पता होना चाहिए कि नेपाल में Gen Z ने एक परिवारवादी सरकार को ध्वस्त किया है। उनको पता नहीं है कि दुनिया में क्या चल रहा है। भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि बार-बार की हार और जनता द्वारा नकारे जाने के बाद राहुल गांधी हिंसक सपने देख रहे हैं। उनकी झूठी कहानी और उनका भ्रम साकार होने वाला नहीं है। देश की युवा पीढ़ी प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत का भविष्य गढ़ रही है। भारत के युवा और नागरिक राहुल गांधी की नकारात्मक और हिंसात्मक राजनीति का मोहरा बनने वाले नहीं हैं। उनके भारत विरोधी इरादे कभी पूरे नहीं होंगे। भारत हर क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है।

नेपाली जेनरेशन Z एक हिंदू राष्ट्र चाहती है: दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जेनरेशन जेड का मतलब है अगली पीढ़ी, युवा और वे अपने देश के बारे में कैसे फैसला लेना चाहते हैं और सरकार बदलना चाहते हैं। जेनरेशन जेड भारत में पहले ही ऐसा कर चुका है। अन्ना और अरविंद केजरीवाल का आंदोलन जेनरेशन जेड का ही नतीजा था… निर्भया कांड के दौरान 2013 में एक लाख लोग सड़कों पर थे लेकिन भाजपा ने हिंसा न भड़काने का फैसला किया। राहुल गांधी नेपाल और बांग्लादेश में जो हुआ, उससे खुद को जोड़ना चाहते हैं। दोनों जगहों पर जेनरेशन जेड भाई-भतीजावाद और ‘परिवारवाद’ के खिलाफ था। नेपाल में और बांग्लादेश में, जेनरेशन Z भ्रष्टाचार के खिलाफ थी। सारे घोटाले कांग्रेस ने किए हैं। पिछले 11 सालों में हम पर किसी घोटाले का कोई आरोप नहीं है। जेनरेशन Z संविधान में संशोधन की मांग कर रही है। बांग्लादेशी जेनरेशन Z एक इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहती थी और नेपाली जेनरेशन Z एक हिंदू राष्ट्र चाहती है।

भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है: दुबे 

दुबे ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, लेकिन अगर जेनरेशन Z हिंदू राष्ट्र की मांग करे, तो आप क्या करेंगे ? सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, उसके सहयोगी भी वंशवादी पार्टियां हैं। राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं। उसी गृहयुद्ध का इस्तेमाल करके राहुल गांधी के दादा नेहरू ने देश का बंटवारा किया था। वह सोरोस फाउंडेशन के साथ मिलकर देश का बंटवारा कर रहे हैं। भाजपा जेनरेशन Z के साथ खड़ी है। कांग्रेस और उसके सहयोगी देश छोड़कर भागते हुए नज़र आएंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पाकिस्तान जो भी नैरेटिव बनाता है, वही नैरेटिव भारत में राहुल गांधी और उनकी कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। इसलिए हमने पिछले कुछ वर्षों में महसूस किया है कि राहुल गांधी और उनका वामपंथी समूह भारत में जो भी बोलता है और नैरेटिव बनाने की कोशिश करता है, वही बात भारत विरोधी समूहों और पाकिस्तान के तत्वों द्वारा इस्तेमाल की जाती है। इसलिए यह समानता हमें पिछले कुछ सालों में देखने को मिली है। 

दुनिया सच्चाई के पीछे जाती है: विज 

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि दुनिया सच्चाई के पीछे जाती है। हमेशा हमारे देश में सच्चाई के पीछे जाने कहा गया है। झूठ के पीछे जाने कभी किसी ने नहीं कहा। राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं, नफरत फैला रहे हैं, नकारात्मकता फैला रहे हैं। जो बात वे साधारण शब्दों में कह सकते थे वो कभी हाइड्रोजन बम कहते हैं कभी एटम बम कहते हैं। ये मैंने पहला राजनेता देखा है जो अपने ही देश में हाइड्रोजन बम फेंकने की बात करता है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हम दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अगर लोग कांग्रेस को वोट नहीं देते तो क्या इसमें हमारी गलती है? मैं बहुत बार यह प्रश्न पूछता हूं… अगर ये लोग तेलंगाना में विजयी होते हैं तो वहां EVM ठीक है और वोट चोरी नहीं हुई है। जब ये विधानसभा में हारते हैं तो वहां सब गलत हो जाता है। ये क्या कहना चाहते हैं मुझे समझ नहीं आ रहा है। चुनाव आयोग एक राष्ट्रीय व्यवस्था है।

Back to top button
error: Content is protected !!