छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को मिले जिलों का नया प्रभार, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

Ministers of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों को जिलेवार प्रभार सौंपने संबंधी संशोधित आदेश जारी किया है। नए आदेश के तहत मंत्रियों को विभिन्न जिलों का दायित्व सौंपा गया है, ताकि शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
मंत्रियों को मिला इन जिलों का प्रभार
विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
विभाग: गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
प्रभार जिले: दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर।
श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री
विभाग: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम
प्रभार जिला: बलौदाबाजार-भाटापारा।
श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री
विभाग: महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण
प्रभार जिला: बलरामपुर-रामानुजगंज।
गजेन्द्र यादव, मंत्री
विभाग: स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य
प्रभार जिला: राजनांदगांव।
गुरू खुशवंत साहेब, मंत्री
विभाग: कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं स्वरोजगार, अनुसूचित जाति विकास
प्रभार जिला: जशपुर।
राजेश अग्रवाल, मंत्री
विभाग: पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व
प्रभार जिला: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
यह भी पढ़ें : GST Fraud : 170 बोगस फर्मों से 100 करोड़ का जीएसटी घोटाला, 1.64 करोड़ कैश बरामद




