Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Liquor Scam : पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास कोर्ट में पेश, EOW ने मांगा रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले (Chhattisgarh Liquor Scam) में EOW ने पूर्व आबकारी आयुक्त व रिटायर्ड IAS निरंजन दास को शुक्रवार को विशेष कोर्ट में पेश किया। विभाग ने गहन पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की है।

यह भी पढ़े :- GST Fraud : 170 बोगस फर्मों से 100 करोड़ का जीएसटी घोटाला, 1.64 करोड़ कैश बरामद

जांच (Chhattisgarh Liquor Scam) में सामने आया कि दास ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी और व्यवसायी अनवर ढेबर के साथ मिलकर शराब सिंडिकेट चलाया। इस नेटवर्क ने सरकारी दुकानों में कमीशन तय कर, अतिरिक्त शराब उत्पादन और विदेशी ब्रांड की अवैध सप्लाई से भारी अवैध वसूली की।

मुख्य आरोप:

डुप्लीकेट होलोग्राम: नोएडा की कंपनी को अनुचित टेंडर, 8 पैसे प्रति होलोग्राम कमीशन से राज्य को लगभग 1200 करोड़ का नुकसान।

टेंडर हेरफेर: नियम बदलकर प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी को फायदा पहुंचाया।

झारखंड कनेक्शन: 2022 में अधिकारियों से मुलाकात कर वहां भी छत्तीसगढ़ मॉडल लागू करने की साजिश।

फरवरी 2023 में रिटायरमेंट के बाद दास को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने संविदा पर आबकारी आयुक्त नियुक्त किया था। अब EOW मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों से पूछताछ की तैयारी में है। (Chhattisgarh Liquor Scam)

Back to top button
error: Content is protected !!