Google Analytics —— Meta Pixel

गृहमंत्री शर्मा का नक्सलियों को अल्टीमेटम: आम लोगों की हत्या बंद करें, IED हटाएं

नक्सली शांति वार्ता पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि आम जनता को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाएं तुरंत बंद होनी चाहिए।

Chhattisgarh News : गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली संगठन द्वारा भेजे गए शांति वार्ता पत्र पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नक्सलियों से कहा कि आम लोगों की हत्या बंद करें और प्लांट किए गए आईईडी तुरंत हटाएं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की ओर से पहला पत्र पोलित ब्यूरो मेंबर का था, जबकि दूसरा पत्र जूनियर कैडर का था, जो तेलंगाना से भेजा गया। (Chhattisgarh News)

यह भी पढ़े :- बवासीर के दर्द का इलाज बना मौत का कारण, झोलाछाप डॉक्टर ने लगाए युवक को 9 इंजेक्शन, ब्लीडिंग और इन्फेक्शन से गई जान

साथ ही, शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा कार्टून में पैसे कांग्रेस भवन पहुँचाने के खुलासे पर भी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में प्रशासन पर दबाव था, जिससे अच्छे अधिकारी भी फंस गए। उन्होंने कहा कि जांच में रोज नई कथाएँ सामने आएंगी और शराब व्यापार के लिए बाहरी लोगों को संरक्षण दिया गया। (Chhattisgarh News)

यह भी पढ़े :- सुपारी किलिंग में गलत पहचान, निर्दोष पर लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मौत

Back to top button
error: Content is protected !!