Google Analytics —— Meta Pixel

नेतन्याहू का संदेश: आतंक को पुरस्कार नहीं मिलेगा, फिलीस्तीनी राज्य नहीं बनेगा

इज़राइल। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जॉर्डन नदी के पश्चिम में कोई स्वतंत्र फिलीस्तीनी राज्य नहीं बनेगा। अमेरिका दौरे के बाद उन्होंने कहा कि चार देशों – ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल – द्वारा फिलीस्तीनी राज्य को मान्यता देने के फैसले से उन्हें गंभीर आपत्ति है।

यह भी पढ़े :- भारत को चुनौतियों से निपटने के लिए अपना रास्ता खुद तय करना होगा: RSS प्रमुख मोहन भागवत

नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने कहा, “फिलीस्तीनी राज्य को जबरन स्थापित करने की कोशिशों का जवाब दिया जाएगा। आतंक को पुरस्कार नहीं मिलेगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि यहूदिया और सामरिया में यहूदियों की संख्या दोगुनी कर दी गई है और इसी नीति पर आगे बढ़ेंगे।

4 देशों ने क्या किया?

  • ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने 21 सितंबर, 2025 को फिलीस्तीन को औपचारिक रूप से संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दी।
  • इन देशों ने इसे दो-राष्ट्र समाधान की दिशा में कदम और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए सकारात्मक कदम बताया।
  • यह फैसला संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से पहले आया है।

गाजा में स्थिति

इज़राइल गाजा में “ऑपरेशन गिदोन चैरियट्स II” चला रहा है। इस अभियान का उद्देश्य हमास के सैन्य ढांचे को नष्ट करना, बंधकों को मुक्त कराना और गाजा पर नियंत्रण स्थापित करना है।

  • गाजा सिटी में 3,50,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं।
  • अब तक 65,000 से अधिक फिलीस्तीनी मारे गए हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) का यह कड़ा रुख और 4 देशों की मान्यता के बीच अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ सकता है और संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसे लेकर गरमागरम बहस होने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!