GST की नई दरें आज से लागू, विपक्ष ने सरकार से किए कई सवाल

Opposition on GST 2025: भारत में जीएसटी की नई दरें लागू हो गई है, जिसे लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि ये जो दर कटे हैं क्या उसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा या ग्राहकों को मिलेगा इस पर बड़ा सवाल है। तो ये पूरा GST सुधार नहीं है ये दूसरा अवतार नहीं बल्कि डेढ़वा अवतार है। ये लोग हर एक चीज का उत्सव मानते हैं और हमें जो ट्रंप से निपटना है उन्होंने जो टैरिफ लगाया और दूसरी तरफ हमारी वीजा को खत्म कर रहे हैं ये सब ध्यान कही और ले जाने के लिए किया जा रहा है। GST में आपने जो सुधार लाया इसमें आपको 8 साल लगा क्या 8 साल पहले आप सो रहे थे। ये आपको 8 साल पहले करना चाहिए था।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ की कृषि प्रगति में उड़ीसा की भूमिका अहम : मंत्री यादव
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और अटल जी के स्वरूप को कई बार खंडित किया। उन्होंने कहा कि GST कम हो रहा है और इस उत्सव को मनाइए। आज जब देश की जनता GST के रूप में 50 लाख करोड़ से भी ज्यादा पैसा दे चुकी है तो आप क्या बोल रहे हैं। आपने GST से जमकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का लूटा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जब भाजपा ने 8 साल पहले GST लागू किया था, उस समय राहुल गांधी ने कहा था कि यह कदम देशहित में नहीं है। यह गब्बर सिंह टैक्स देश के व्यापारियों को बर्बाद कर देगा। इन्होंने 8 सालों तक लोगों का खून चूसा है और अब ये लोगों को जाकर इन GST सुधारों के फायदें बता रहे हैं। (Opposition on GST 2025)
7 साल पहले क्यों नहीं सोचा: हुड्डा
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस GST के बारे में उन्होंने 7 साल पहले क्यों नहीं सोचा। 7 साल तक जो GST का मूल्य गया है क्या वह रिफंड करेंगे। अभी जो घोषणा किया है उसमें अभी बहुत राहत देने की जरूरत है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा ने गब्बर सिंह टैक्स के जरिए लोगों के 55 लाख करोड़ रुपए लूटे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्योहार के दौरान लोगों के मुंह में मिठास आएगी लेकिन जो 8 साल लोगों के मुंह में कड़वाहट रही उसकी क्या ? अगर GST बचत उत्सव चल रहा है तो GST लूट उत्सव की जवाबदेही भी यहां तय होनी चाहिए।
भाजपा ने बहुत ढिंढोरा पीटकर GST लागू किया: चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह GST की भावना कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार की थी। हमारा उद्देश्य पूरे देश में GST लागू करना था और इसे कई स्लैब में नहीं, बल्कि 1-2 स्लैब में लागू करना था ताकि आम नागरिकों को रोज़गार पाने में ज़्यादा दिक्कत न हो। हमारी भावना को उधार लेते हुए, भाजपा ने बहुत ढिंढोरा पीटकर GST लागू किया। जिस GST का उद्देश्य करों को सरल बनाना था, उसे इस NDA सरकार ने गब्बर सिंह टैक्स में बदल दिया। स्लैब कम करने की जो मांग सदन के अंदर और बाहर बार-बार की गई थी, वह अब पूरी हो गई है।
पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने किया वार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही इसे गब्बर सिंह टैक्स बताया था। अब प्रधानमंत्री मोदी ने भी मान लिया यह आफत थी। आठ साल तक इसके जरिए देश को लूटने का काम किया गया, प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता से माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जीएसटी की बेतहाशा दरे लगाकर 8 साल तक मोदी सरकार ने जनता को लूटा और आज जब छूट दे रहे है तो जनता पे एहसान जता रहे हैं। जब अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया तो मजबूरी में जीएसटी कम किया। जब राहुल गांधी मांग करते थे जीएसटी कम करने की तब क्यो नहीं किया। वसूली तो आज भी मोदी सरकार की बंद नहीं हुई है। बस एहसान जताओं अभियान चलाया जा रहा है।
डिप्टी CM विजय शर्मा ने किया पलटवार
AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब यह GST लगाया गया था। तब इसका विरोध सभी विपक्षी दलों ने किया था। इस पर विपक्षी दलों ने कहा था कि GST से व्यापारी तबाह हो जाएंगे। इससे देश की ग्रोथ रेट पर असर पड़ेगा। इसे करीब 8 सालों तक देश पर थोपा गया। जब यह किया गया था तो इसे देश की नई आजादी बताया गया था। इस पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केवल विरोध करने के लिए विरोध नहीं करना चाहिए। जीएसटी के मामले में कांग्रेस बोल ही नहीं सकते। प्रावधान तय उन्होंने किए, लेकिन लागू नहीं कर पाए। जब जीएसटी लागू हुआ तो एक झटके में अर्थव्यवस्था सुधर जाती है। अगर इतने बड़े परिवर्तन को देखने के बाद सवाल उठा रहे हैं तो यह कांग्रेस की सुरूरमुर्ग की चाल है।



