Coal Levy Scam: शराब-कोल घोटाले की गूंज, रायपुर में आलीशान मकान का राज़

Coal Levy Scam : राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने रविवार को शराब घोटाले और अवैध कोल लेवी (Coal Levy Scam) मामलों में बड़ी कार्रवाई की। छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में सात ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल सामग्री और नगद जब्त किए गए।
यह भी पढ़े :- GST की नई दरें आज से लागू, विपक्ष ने सरकार से किए कई सवाल
शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए जयचंद कोसले और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी व्यापारी अवधेश यादव की संलिप्तता सामने आई है। ईओडब्ल्यू के अनुसार अवधेश बस्तर के सात जिलों में शराब का कारोबार करता था। ओवररेट शराब बेचने, तस्करी और मिलावट के जरिए उसने 200 करोड़ रुपये से अधिक कमीशन कमाया।
जयचंद कोसले लंबे समय से ईओडब्ल्यू की रडार पर था। जांच में खुलासा हुआ है कि अवैध कोयला परिवहन से होने वाली रकम जयचंद के जरिये पूर्व सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया तक पहुंचती थी। जयचंद ने इस अवैध कारोबार से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रायपुर और अकलतरा में आलीशान मकान व करोड़ों की संपत्ति अर्जित की।
ईओडब्ल्यू ने बताया कि इन मामलों में पूर्व अधिकारियों और कारोबारी सिंडिकेट ने सरकारी शराब दुकानों में कमीशन तय करने, अतिरिक्त शराब उत्पादन कराने और डुप्लीकेट होलोग्राम से अवैध सप्लाई करने का नेटवर्क खड़ा किया था, जिससे राज्य को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
इससे पहले, 17 सितंबर को ईओडब्ल्यू-एसीबी ने रिटायर्ड IAS निरंजन दास को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। उन पर हर महीने 50 लाख रुपये लेने और सिंडिकेट चलाने का आरोप है। कोर्ट ने उन्हें 25 सितंबर तक रिमांड पर भेजा है। (Coal Levy Scam)



