Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों ने शांति वार्ता ठुकराई – कहा किसी भी हाल में हथियार नहीं छोड़ेंगे

Naxalites rejected peace talks:  बस्तर में तेज़ हो रहे नक्सल विरोधी अभियान के बीच माओवादी संगठन ने शांति वार्ता की (Naxalites rejected peace talks) संभावनाओं को एक बार फिर सिरे से खारिज कर दिया है। सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) ने संयुक्त प्रेस नोट जारी कर साफ कहा है कि वे न तो हथियार डालेंगे और न ही सरकार से वार्ता करेंगे।

17 सितंबर को “अभय” के नाम से एक प्रेस नोट और ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि संगठन अस्थायी रूप से संघर्ष रोकने और सरकार से संवाद के लिए तैयार है। इस बयान को लेकर अब संगठन ने सफाई दी है।

सोनू का व्यक्तिगत निर्णय बताया

प्रेस नोट में कहा गया— “हमारी पार्टी का, उसकी केंद्रीय समिति और सभी इकाइयों का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू का निजी फैसला था। संगठन इस कदम की कड़ी निंदा करता है और पूरी तरह खारिज करता है।”

नक्सलियों ने आरोप लगाया कि महासचिव बसवा राजू के नाम पर शांति वार्ता की पहल को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया। उनका कहना है कि संगठन के भीतर विचार-विमर्श के नाम पर विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

“हथियार छोड़ना पार्टी का पतन”

तीन पन्नों के इस बयान में नक्सलियों ने हथियारबंद संघर्ष को अपनी “क्रांतिकारी पहचान” बताया और कहा कि इसे छोड़ना पार्टी को “संशोधनवादी धारा” में बदल देगा। संगठन ने साफ चेतावनी दी कि वे किसी भी परिस्थिति में बंदूक नहीं छोड़ेंगे।

पृष्ठभूमि

17 सितंबर को वायरल प्रेस नोट और ऑडियो में खुद को माओवादी नेता अभय बताकर कहा गया था कि संगठन सरकार से संवाद के लिए तैयार है और एक महीने तक संघर्ष रोकने का फैसला लिया गया है। अब शीर्ष नेतृत्व ने इस दावे को झूठा बताते हुए शांति वार्ता की संभावना पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। (Naxalites rejected peace talks)

Back to top button
error: Content is protected !!