Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में लाल आतंक की रीढ़ तोड़ रहे हैं हमारे सुरक्षाबल के जवान: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Narayanpur Naxalite Encounter: नारायणपुर के अबूझमाड़ में हुए नक्सली मुठभेड़ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में हमारे वीर सुरक्षाबलों ने लाल आतंक के खिलाफ एक साहसिक और सफल अभियान को अंजाम दिया। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को और भी गति प्रदान करती है। डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में नक्सलवाद का अंत अब पहले से कहीं अधिक निकट और निश्चित होता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें:- नक्सलियों ने शांति वार्ता ठुकराई – कहा किसी भी हाल में हथियार नहीं छोड़ेंगे

CM साय ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी जीत हासिल की है। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में हमारे सुरक्षा बलों ने दो केंद्रीय समिति सदस्य नक्सल नेताओं- कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कादरी सत्यनारायण रेड्डी का सफाया कर दिया। हमारे सुरक्षा बल नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व को व्यवस्थित रूप से ध्वस्त कर रहे हैं और लाल आतंक की रीढ़ तोड़ रहे हैं।

तय समय पर नक्सलवाद खत्म होगा: डिप्टी CM विजय शर्मा

शाह के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए CM साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान निर्णायक मोड़ पर है। नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में सेंट्रल कमेटी के सदस्य कटा रामचंद्र रेड्डी और कडरी सत्यनारायण रेड्डी जैसे शीर्ष नक्सली नेताओं को न्यूट्रलाइज करना सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक सफलता है। डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों के भुजाओं की ताकत पर फिर दो सीसी मेंबर को मुठभेड़ में न्यूट्रलाइज करने में सफलता मिली है। तय समय पर नक्सलवाद खत्म होगा। मैं एक बार फिर आग्रह करता हूं कि नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा से जुड़े। (Narayanpur Naxalite Encounter)

डिप्टी CM अरुण साव ने दी बधाई

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद बस्तर को लगातार नक्सल मुक्त करने का अभियान पूरी मुस्तैदी से चल रहा है। हमारे सुरक्षाबल के जवान देश के गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बरसात में भी ऑपरेशन चला रहे हैं। कठिन और दुर्गम इलाकों में जाकर भी नक्सल उन्मूलन का काम कर रहे हैं तो निश्चित रूप से जो संकल्प है मार्च 2026 तक बस्तर नक्सल मुक्त करने का देश को नक्सल मुक्त करने का वो निश्चित रूप से होने वाला है। बस्तर IG पी. सुंदरराज ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान दो नक्सलियों के शव और एक AK47 और इंसास राइफल और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। नक्सलियों की पहचान राजू और कोसा उर्फ ​​सत्यनारायण रेड्डी के रूप में हुई है। (Narayanpur Naxalite Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!