विजय शर्मा: नक्सल संगठन कमजोर, जल्द खत्म होगा नक्सलवाद

Naxalism in Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने दो सेंट्रल कमेटी (CC) के वरिष्ठ नक्सली नेताओं को ढेर करने में सफलता हासिल की। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लगातार मिल रही सफलताओं से नक्सली संगठन कमजोर हो रहा है और वर्ष 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :- गरबा कार्यक्रम सिर्फ हिंदुओं के लिए, गरबा कार्यक्रम में एंट्री पर ही रखा जाए गोमूत्र : धीरेंद्र शास्त्री
विकास पर जोर
विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नक्सलियों से बातचीत के सवाल पर कहा कि उनकी मानसिकता स्थिर है और उनका मुख्य लक्ष्य बस्तर में विकास पहुंचाना है। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाया कि वे नक्सलवाद के खात्मे में सहयोग क्यों नहीं कर रहे हैं।
महिलाओं और व्यवसायियों के लिए योजनाएं
51 महतारी सदन के लोकार्पण के अवसर पर उन्होंने बताया कि 29 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं और उनके लिए बेहतर रहने की व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। (Naxalism in Chhattisgarh)
उपमुख्यमंत्री ने जीएसटी 2.0 के बारे में कहा कि भाजपा इसकी जानकारी दुकानों तक पहुंचाएगी और दुकानदारों से सहयोग की अपील की जाएगी। (Naxalism in Chhattisgarh)



