Google Analytics —— Meta Pixel

महिमा साहू की मौत का खुलासा- नाबालिग ड्राइवर और फर्जी ड्राइवर का खेल पकड़ा गया

Those responsible for the death of Mahima : दुर्ग जिले की होनहार छात्रा महिमा साहू (12वीं की राज्य टॉपर) की सड़क हादसे में मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। महिमा IAS बनने का सपना देख रही थी और हाल ही में सरकारी नौकरी जॉइन की थी। लेकिन मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते समय एक तेज रफ्तार थार जीप ने उसकी जान ले ली।

यह भी पढ़े :- बांग्लादेशी नागरिकता छिपाकर बनवा रहे थे भारतीय जन्म प्रमाण पत्र, पखांजूर में ऐसे खुला राज…?

हादसा कैसे हुआ

22 सितंबर को राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी के पास महिमा अपने दोस्तों संग पैदल जा रही थी। तभी तेज रफ्तार महिंद्रा थार (CG 04 QC 8007) ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिमा को सेक्टर-9 अस्पताल, भिलाई ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

शुरुआती जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त गाड़ी एक नाबालिग चला रहा था। थार का मालिक रजत सिंह (31, भिलाई निवासी) है, जिसने गाड़ी अपने दोस्त नयन सिंह उर्फ छोटू (31, जयंती नगर, दुर्ग) को किराए पर दी थी। हादसे के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई और फर्जी ड्राइवर राजू कुमार धुर्वे (26, कबीरधाम निवासी) को सामने लाया गया।

लेकिन थाना प्रभारी सोमनी प्रमोद श्रीवास्तव की टीम ने सख्त पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई।

चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया:

  • रजत सिंह – थार का मालिक (भिलाई)
  • नयन सिंह उर्फ छोटू – वाहन किराए पर लेने वाला (दुर्ग)
  • राजू कुमार धुर्वे – फर्जी ड्राइवर बनकर पेश किया गया (कबीरधाम)
  • नाबालिग चालक – जिसने हादसा किया

आरोपियों पर धारा 106, 61(2), 238 बीएनएस और 199(क) मोटरयान अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जांच एसपी मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा और सीएसपी वैशाली जैन के निर्देशन में हुई। (Those responsible for the death of Mahima)

अधूरी रह गई मन्नत और सपना

महिमा साहू ने 2023 में राज्य में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 6वां स्थान प्राप्त किया था। IAS बनने का उसका सपना था और आठ महीने पहले उसने कोंडागांव में सरकारी नौकरी जॉइन की थी। तीन साल पहले महिमा ने मां बम्लेश्वरी से मन्नत मांगी थी कि नौकरी लगने पर वह पैदल डोंगरगढ़ जाएगी। यह उसकी तीसरी पैदल यात्रा थी, जो उसके जीवन का आखिरी सफर बन गई। (Those responsible for the death of Mahima)

Back to top button
error: Content is protected !!