Google Analytics —— Meta Pixel

नाबालिग बहन को प्रेमी संग देखकर भाई ने खोया आपा, युवक को बेल्ट से जमकर पीटा

Crime in Bilaspur: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन को प्रेमी संग देखकर आपा खो दिया और गुस्से में आकर सड़क पर एक युवक की बेरहमी से बेल्ट से पिटाई कर दी। आरोपी ने बेल्ट से लगातार युवक पर कई वार किए, लेकिन आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी बीच बचाव नहीं किया। पुलिस के मुताबिक यह घटना प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है। आरोपी ने गुस्से में आकर युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पोस्ट के चलते विवाद, नाबालिग ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, परिजन ने 1 करोड़ का मांगा मुआवजा

स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। यह घटना शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाती है और यह दर्शाती है कि सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान लिया है और जांच जारी है। आगे की कार्रवाई पीड़ित की शिकायत और जांच के आधार पर की जाएगी। (Crime in Bilaspur)

बिलाईगढ़ में गरबा कार्यक्रम के दौरान मारपीट

वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र में गरबा कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में शामिल अधिकांश युवा थे। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि दोनों पक्ष के लोग लात-घूंसों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गरबा कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती नहीं थी। (Crime in Bilaspur)

Back to top button
error: Content is protected !!