Google Analytics —— Meta Pixel

30 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, नए मुख्य सचिव विकासशील का किया जाएगा स्वागत

Sai Cabinet Meeting 2025: छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर को मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक के दौरान नए मुख्य सचिव विकासशील गुप्ता का स्वागत किया जाएगा। साथ ही मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन को औपचारिक रूप से विदाई दी जाएगी। बता दें कि विकासशील 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं, जो एशियन डेवलपमेंट बैंक मनीला (ADB) में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात थे। जनवरी 2024 में उन्हें भारत सरकार ने तीन साल की अवधि के लिए वहां भेजा था, लेकिन डेढ़ साल पूरा होने से पहले ही उन्हें छत्तीसगढ़ लौटने के लिए रिलीव कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:- बिलासपुर में 9वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या, स्कूल वालों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप

12 सितंबर को भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने ADB को पत्र लिखकर विकासशील की वापसी का अनुरोध किया था। वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है। वे 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन केंद्र ने उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया था। यह एक्सटेंशन 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि उनके रिटायरमेंट के बाद उन्हें राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त बनाया जा सकता है। (Sai Cabinet Meeting 2025)

IAS Vikassheel Gupta

विकासशील को 4 सीनियर IAS अफसरों को सुपरसीड यानी पछाड़ते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए मुख्य सचिव पद के लिए रेणु गोनेला पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ का नाम भी रेस में था। नए मुख्य सचिव विकासशील का जन्म जून 1969 में हुआ था। इस हिसाब से जून 2029 में वे 60 साल के होंगे। यानी 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद वे करीब 3 साल 9 महीने तक मुख्य सचिव रहेंगे। लंबे कार्यकाल की दृष्टि से वे छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्य सचिव होंगे।सबसे लंबा कार्यकाल अमिताभ जैन का रहा है, जिन्होंने चार साल 10 महीने तक यह जिम्मेदारी संभाली। उनके बाद विवेक ढांड ने 3 साल 11 महीने तक पद पर काम किया था।

Amitabh Jain extension :

13वें मुख्य सचिव होंगे विकासशील

छत्तीसगढ़ गठन (2000) के बाद अब तक 12 मुख्य सचिव रहे हैं। विकासशील इस सूची में 13वें मुख्य सचिव होंगे। (Sai Cabinet Meeting 2025)

पूर्व मुख्य सचिवों की सूची

  • अरुण कुमार (2000-2003)
  • एस.के. मिश्रा (2003-2004)
  • ए.के. विजयवर्गीय (2004-2005)
  • आर.पी. बागी (2005-2007)
  • शिवराज सिंह (2007-2008)
  • पी. जॉय उमेन (2008-2012)
  • सुनील कुमार (2012-2014)
  • विवेक ढांड (2014-2018)
  • अजय सिंह (2018-2019)
  • सुनील कुजूर (2019)
  • आर.पी. मंडल (2019-2020)
  • अमिताभ जैन (2020-2025)
Back to top button
error: Content is protected !!