Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी सुनी, बेटियों और स्वदेशी उत्पादों की सराहना

PM Modi Mann Ki Baat : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ (PM Modi Mann Ki Baat )कार्यक्रम की 126वीं कड़ी सुनी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने और नवाचार व उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है।

यह भी पढ़े :- UN में पाकिस्तान फिर हुआ बेइज्जत, जयशंकर ने आतंकी देश को कैसे धोया, पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की शुभकामनाएँ भी दीं।

बेटियों के साहस की सराहना

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में देश की दो बहादुर बेटियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा का जिक्र किया। दोनों अधिकारियों ने ‘नाविका सागर परिक्रमा’ के दौरान 47,500 किलोमीटर की समुद्री यात्रा 238 दिनों में पूरी की और दुनिया के सबसे सुदूर स्थान नीमो प्वाइंट पर तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया।

जीएसटी बचत उत्सव और स्वदेशी उत्पाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में जीएसटी बचत उत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जीएसटी दरों में कटौती से रोजमर्रा की वस्तुएँ, वाहन, कृषि उपकरण और मशीनरी पर लोगों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने स्वदेशी उत्पादों और खादी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हम स्वदेशी वस्तुएँ खरीदते हैं, तो केवल सामान नहीं लेते, बल्कि एक परिवार की उम्मीद, कारीगर की मेहनत और उद्यमी के सपनों का सम्मान करते हैं।”

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। (PM Modi Mann Ki Baat )

Back to top button
error: Content is protected !!