Google Analytics —— Meta Pixel

नारायणपुर के कन्या छात्रावास की बड़ी लापरवाही, अकेले बारिश में नाला पार करते दिखी छात्राएं

Narayanpur Girl Hostel Negligence: नारायणपुर जिले में झमाझम बारिश से अबूझमाड़ क्षेत्र के बेलगर नाला, पिनगुंडा नाला, मसपुर नाला और आकाबेड़ा नाला उफान पर आ गए हैं। खासतौर पर बेलगर नाला पर पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि नाले के ऊपर से बहाव हो रहा है। बावजूद इसके दशहरा अवकाश के दौरान कन्या छात्रावास की छात्राएं जान जोखिम में डालकर इस उफान पर नाला पार करती हुई देखी गईं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह रही कि इस दौरान छात्राओं के साथ नाला पार कराने के लिए छात्रावास की अधीक्षिका या किसी स्टाफ सदस्य का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था।

यह भी पढ़ें:- अंधविश्वास की बलि चढ़ा एक और भविष्य, झाड़-फूंक में उलझी जिंदगी, ITI छात्र ने गंवाया अपना पैर

यह लापरवाही सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वहीं, बेलगर के पास ही सोनपुर थाना होने के बावजूद वहां से भी कोई अधिकारी या स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा। लगातार हो रही बारिश और प्रशासनिक लापरवाही ने छात्राओं की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल दिया है। अबूझमाड़ क्षेत्र में कई छात्रावास और आश्रम शालाएं संचालित हैं, जहां से बच्चे छुट्टियों में घर जा रहे हैं। बारिश के बीच बच्चों को छात्रावास से घर भेजने में प्रशासन और छात्रावास प्रबंधन की गंभीर लापरवाही देखी जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठता है। (Narayanpur Girl Hostel Negligence)

बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के लमती और तुमड़ीकसा गांव के बीच बने पुल पर बारिश के तेज बहाव के कारण कई गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को इस पुल की समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला है। शुरुआती बारिश के दौरान भी इस पुल पर पानी आने से 12 मवेशी बह गए थे, जिससे इस समस्या की गंभीरता स्पष्ट होती है। लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पुल पर पानी लबालब भर जाता है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। पुल डूब जाने के कारण स्कूली बच्चे और ग्रामीण अक्सर जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं।

नदी में बहा बुजुर्ग 

ग्रामीण प्रशासन से पुल के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं, क्योंकि वर्तमान पुल जर्जर स्थिति में है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं बस्तर जिले के राजपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग ग्रामीण नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया। जानकारी के अनुसार राजपुर का रहने वाला 85 साल का मिठू राम सिन्हा नारंगी नदी में नहाने गए थे, जहां अचानक पानी की तेज धार ने उन्हें बहा लिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने भानपुरी थाने को दी, जिसके बाद सीडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया और शव का नदी से बाहर निकाला गया। यह घटना लगातार हो रही बारिश के बीच और भी चिंता का विषय बन गई है। (Narayanpur Girl Hostel Negligence)

Back to top button
error: Content is protected !!