Google Analytics —— Meta Pixel

CGPSC Scam : सोनवानी मास्टरमाइंड, CBI ने 2000 पन्नों का पूरक चालान दाखिल

CGPSC Scam : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021 भर्ती घोटाले में CBI ने बड़ा खुलासा किया है। विशेष अदालत में दायर 2000 पन्नों के पूरक चालान में पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया है।

यह भी पढ़े :- राजनांदगांव में महतारी एक्सप्रेस से शराब तस्करी का खुलासा, कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को घेरा

CBI का दावा

CBI के अनुसार, सोनवानी ने अपने पद का दुरुपयोग कर परीक्षा प्रक्रिया में धांधली की और परिवार समेत कई रसूखदारों को लाभ पहुँचाया। प्रश्नपत्र लीक, फर्जी मेरिट लिस्ट और अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति इस घोटाले का हिस्सा रहे।

गिरफ्तार आरोपी

इस मामले में अब तक कई बड़े नाम गिरफ्तार हुए हैं

  • पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव
  • पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक
  • सोनवानी का बेटा, बहू और भतीजा नितेश सोनवानी (डिप्टी कलेक्टर चयनित)
  • बजरंग पावर के पूर्व निदेशक एस.के. गोयल, बेटा शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार
  • उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर
  • साहिल सोनवानी (डीएसपी चयनित), दीपा आडिल और निशा कोसले

सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं।

कब और कैसे हुआ घोटाला

यह मामला 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती परीक्षाओं से जुड़ा है। आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे अहम पदों पर चयन में योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी कर राजनीतिक व प्रशासनिक रसूख वालों को फायदा पहुँचाया गया। (CGPSC Scam)

आगे की कार्रवाई

राज्य सरकार के अनुरोध पर यह केस CBI को सौंपा गया था। एजेंसी ने छापेमार कार्रवाई कर अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। अब पूरक चालान दाखिल होने के बाद सुनवाई तेज होने की उम्मीद है। (CGPSC Scam)

Back to top button
error: Content is protected !!